newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, WHO ने वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने पर भारत को दी बधाई

Covid 19: कोरोना वायरस के खिलाफ भारत सरकार का वैक्सीनेशन का अभियान तेज गति से बढ़ रहा है। आज देश में कोरोना से बचाव के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। आज देश में लगभग कई करोड़ों लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत सरकार का वैक्सीनेशन का अभियान तेज गति से बढ़ रहा है। आज देश में कोरोना से बचाव के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। आज देश में लगभग कई करोड़ों लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि देश में कुल वैक्सीन का आंकड़ा 75 करोड़ को पार कर गया है। सोमवार को ही यह आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंचा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे  बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव यानि आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।’

WHO  ने भी की जमकर तारीफ

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी भारत के वैक्सीनेशन की रफ्तार की जमकर तारीफ की है। WHO ने कहा कि भारत ने 13 दिन में ही 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।

देश में जिस रफ्तार से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले एक ही महीने में देश के 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा दिया जाएगा। यानी यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने  वाले एक महीने में देश के कम से कम 100 करोड़ लोगों तक कोरोना की डोज पहुंच जाएगी। बताया यह भी कहा जा है अभी तक जो टीकाकरण हुआ है उसमें लगभग 57 करोड़ लोगों को सिर्फ एक डोज मिली है और करीब 18 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्हे वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।

 

बता दें कि देश में तेजी से चल रहे वैक्सीनेशन कार्य को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी काफी सराहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने भारत में हो रहे तेज गति के वैक्सीनेशन पर देश को बधाई दी है। इस दौरान डॉ पूनम ने कहा कि भारत को पहले 10 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा छून में 85 दिन लगे थे लेकिन 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा भारत ने मात्र 13 दिन में ही छू लिया है। जो काफी सराहनीय है।