newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Jodo Yatra: ’18 पर अटके.. लेफ्ट को खटके!, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर वाम के सवाल

Bharat Jodo Yatra: भाजपा बार-बार एक फोटो दिखाती है कभी बेगंलुरू तो कभी कोलकाता, जो मंच पर एक साथ मोदी विरोध में खड़े थे वो आज एक-दूसरे ही  वजूद के लिए लड़ाई लड़ रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो सीधे घोषणा कर रहे है कि कांग्रेस का वजूद देश में खत्म हो गया है। यूपीए और महाअघाडी के साथी शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने भी राहुल गांधी की 150 दिन वाली भारत जोड़ो यात्रा के किनारा कर लिया है।

नई दिल्ली। केरल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा के 18 दिनों का पड़ाव राज्य की सत्ता पर काबिज लेफ्ट मोर्चे को रास नहीं आ रहा है। लेफ्ट ने राहुल गांधी के यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं कि केरल में 18 दिन और यूपी में 2 दिन क्यों। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर अब उनके साथियों की तेड़ी नजर पड़ते दिखाई दे रही है। क्योंकि कभी एक वक्त में साथ रहे थे और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हुए थे। वो आज राहुल गांधी की नियत पर ही सवाल उठा रहे हैं। सीपीआई-एम ने कार्टून के जरिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला बोला है। राहुल के कार्टूने के साथ सीपीआईएम ने सवाल किया है कि भारत जोड़ो यात्रा या सीट जोड़ो यात्रा केरल में 18 दिन और उत्तर प्रदेश में दो दिन भाजपा और आरएसएस से लड़ने का अजीब तरीका।

भाजपा बार-बार एक फोटो दिखाती है कभी बेंगलुरु तो कभी कोलकाता, जो मंच पर एक साथ मोदी विरोध में खड़े थे वो आज एक-दूसरे ही  वजूद के लिए लड़ाई लड़ रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो सीधे घोषणा कर रहे है कि कांग्रेस का वजूद देश में खत्म हो गया है। यूपीए और महाअघाडी के साथी शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने भी राहुल गांधी की 150 दिन वाली भारत जोड़ो यात्रा के किनारा कर लिया है।

ऐसे वक्त में तमाम पार्टियां मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए लामबंद कर रही है। कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली आती है। तो कभी विपक्ष को जोड़ो अभियान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पहुंचते है। तब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ बोलने का क्या मकसद हो सकता है। लेकिन कांग्रेस तो बार-बार दम भर रही है। कांग्रेस पार्टी के बिना विपक्ष मजबूत नहीं हो सकता है।

Bharat Jodo Congress

उधर भाजपा राहुल गांधी को बार-बार नसीहत दे रही है कि उन्हें पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। एक ऐसे दिन जब राजस्थान में विपक्षी पार्टियां कांग्रेस को घेर रही है। उस दिन राजस्थान में गहलोत- पायलट जंग खुलकर सामने आई। बीत दिन गहलोत गुट के मंत्री अशोक चांदना के कार्यक्रम में खूब जूते-चप्पल चले और जमकर सचिन पायलट के नाम के नारे भी लगे। जिसके बाद गुस्साए खेल मंत्री ने ट्वीट के जरिए सचिन पायलट पर निशाना साधा। अशोक चंदाना ने ट्वीट कर लिखा, ”मुझ पर जूता फकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।”

मुकाबला मोदी से है। सब जानते हैं कि वो बोलते भी है। मोदी से मुकाबला करना है तो एकजुट रहना ही होगा। लेकिन जैसे ही अपने पर बन आती है तो आपनों पर बरसने से परहेज खत्म हो जाता है।