newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tamil Nadu: स्टालिन की पार्टी के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा, लोग कर रहे लड़कियों को DMK से बचाने की बात, जानें क्या है पूरा मामला

Tamil Nadu: पुलिस ने कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने युवती का प्राइवेट वीडियो बनाया और उसे लीक करने की धमकी देकर कई महीनों तक महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो लोग तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK के कार्यकर्ता हैं। वहीं, आरोपियों में चार नाबिलग लड़के भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवती को अपने जाल में फंसाने के लिए आरोपियों में से एक ने उसे प्यार का झांसा दिया था। पुलिस ने कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने युवती का प्राइवेट वीडियो बनाया और उसे लीक करने की धमकी देकर कई महीनों तक महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो लोग तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK के कार्यकर्ता हैं। वहीं, आरोपियों में चार नाबिलग लड़के भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को इस मामले के मुख्य आरोपी हरिहरन ने मिलने का लालच दिया था।  इसके बाद उससे वहां शारीरिक संबंध बनाए गए और फिर उसकी वीडियो भी बनाया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने युवती से लगभग 7 महीनों से कई बार दुष्कर्म किया। फिलहाल जिला पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे मामले के सामने आते ही सत्ताधारी पार्टी DMK के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और ट्विटर पर ‘#Save_GirlsfromDMK’ ट्रेंड होने लगा। इस मामले में तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो ब्लैकमेल और गैंगरेप की घटना के बारे में जानकर दुखी हैं। इस शर्मनाक कृत्य में स्थानीय द्रमुक पदाधिकारी का शामिल होना और भी चौंकाने वाला है। वहीं मुख्यमंत्री स्टालिन से सवाल पूछते हुए लिखा, ‘क्या मुख्यमंत्री स्थानीय पुलिस को अपनी पार्टी के लोगों की पकड़ से बचा पाएंगे।’ वहीं, पूरे मामले को लेकर अब DMK सांसद कनिमोझी ने ट्विटर पर बयान दिया है। उन्होंने लिखा, ‘उन्हें यह सुनकर राहत मिली कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और सभी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, चाहे उनका राजनीति से ही क्यों ना ताल्लुक रखता हो।’