newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बीजेपी ने किया दिल्ली में चुनावी आगाज, 15 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे अमित शाह

दिल्ली चुनावों के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के जरिए इन चुनावों में सफलता पाने का प्लान तैयार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद इन कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनावों के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के जरिए इन चुनावों में सफलता पाने का प्लान तैयार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद इन कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। अमित शाह 5 जनवरी को 15 हज़ार बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी की ओर से दिल्ली चुनाव के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी।

amit shah on crpf

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि साल 2020 में पहला चुनाव दिल्ली का है। विजय का हमें आत्मविश्वास है। दिल्ली में हम पोजिटिव कम्पेन चलाएंगे। पांच जनवरी को अमित शाह 15 हजार बूथ कार्यकर्ता की रैली को संबोधित करेंगे।

प्रकाश जावड़ेकर ने आप और कांग्रेस पर दिल्ली में हुए दंगों को लेकर बड़ा आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सीएए के विरोध में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। सीलमपुर में कांग्रेस के चौधरी मतीन अहमद, आप के इशराक खान, जामिया में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद और आप विधायक अमानतुल्ला पर दंगा कराने का आरोप है।

Prakash Javadekar PC

जावड़ेकर ने कहा कि सीएए की लड़ाई सच बनाम झूठ और अराजकता बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई है। चुनाव में दिल्ली का पूर्ण विकास ही हमारा मुद्दा होगा। आम आदमी पार्टी का स्वभाव है काम करे कोई और टोपी पहने कोई। डेंगू से बचने के लिए काम किया एमसीडी ने और काम का प्रचार केजरीवाल ने।