newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Delhi: रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोरोनावायरस से निधन हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।

नई दिल्ली। भारत में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस से आम और खास हर कोई प्रभावित है। रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोरोनावायरस से निधन हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।

Satyendra Jain

सीएम केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोविड संक्रमण से निधन हो गया। बेहद दुख है। सत्येंद्र जैन खुद 24 घंटे दिल्ली के लोगों के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी सत्येंद्र जैन के पिता के निधन पर शोक जताया हैं।