newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Weather: दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री तक गिरेगा

पहाड़ो पर हो रही लगातार बर्फबारी (Snowfall) के चलते दिल्ली (Delhi) में भी कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। ठंडी शीतलहर (cold Wave) के चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते पारा लुढ़कर 3 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

नई दिल्ली। पहाड़ो पर हो रही लगातार बर्फबारी (Snowfall) के चलते दिल्ली (Delhi) में भी कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। ठंडी शीतलहर (cold Wave) के चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते पारा लुढ़कर 3 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इतनी ठंड के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। इसके साथ लोग सड़कों के बीच अलाव का सहारा लेते नजर आए। इसी बीच मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री तक गिर सकता है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। साथ ही आज पारा 2 डिग्री तक गिर सकता है। दिल्ली में बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कोहरे की भी आशंका जताई है। आपको बता दें कि राजस्थान में पारा माइनस में चला गया है। वहीं, शिमला में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है।

Delhi Cold

शनिवार को जारी हुआ येलो अलर्ट

दिल्ली में लगातार पारा गिरता जा रहा है। आईएमडी ने शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया। वहीं, उन्होंने माना कि दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। वहीं, शुक्रवार की सुबह का तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। लगातार गिर रहे तापमान और शीत लहर के कारण आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आईएमडी का कहना है कि ठंड कुछ दिन और बढ़ेगी।