newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: अमित शाह की रैली में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक पर नाराज हुआ देवबंद, एहसान ने भी दिया करारा जवाब

Uttar Pradesh: वहीं अमित शाह की रैली में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक पर देवबंद ने ऐतराज जताया है। जिसपर अब एहसान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, भगवान राम के वंशज है भगवान राम हमारे पूर्वज है मुझे भारत माता की जय और जयश्रीराम के नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। जिस मुल्क में हम रह रहे है उसकी जयजयकार करनी चाहिए।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंचे थे। जहां अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी सरकार उपलब्धियां गिनाईं। तो वहीं विपक्षियों को जमकर लताड़ लगाई। वहीं अमित शाह की रैली का एक वी‍डियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक तरफ जहां अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे थे वहीं एक मुस्लिम युवक गृहमंत्री की बातों को सुनते हुए भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाता दिखा। सोशल मीडिया  पर मुस्लिम युवक का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। और लोगों इस वीडियो खूब पसंद भी किया और चर्चा में भी रहा।

वहीं अमित शाह की रैली में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक पर देवबंद ने ऐतराज जताया है। जिसपर अब एहसान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, भगवान राम के वंशज है भगवान राम हमारे पूर्वज है मुझे भारत माता की जय और जयश्रीराम के नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। जिस मुल्क में हम रह रहे है उसकी जयजयकार करनी चाहिए।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं मुस्लिम युवक के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुभाष नाम के एक यूजर ने लिखा, ”Well done लगे रहो अहसान भाई we are with you हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई हम आपस में भाई भाई।”