newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: बलिया में चमत्कार, भैंस ने गाय के बछड़े को दिया जन्म, यहां देखें Video

UP: पशु पालक असेगा निवासी राजनाथ चौधरी का कहना है कि मैंने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंस का सीमेन डलवाया था। ये कैसे हो गया मुझे नहीं पता। मैं क्या बताऊं यह सब ईश्वर की लीला है। ऐसे चमत्कार भगवान की कृपा से देखने को मिलते रहते हैं लेकिन जो भी हुआ वो अनोखा है क्षेत्र में कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

नई दिल्ली। वो बात तो आपने सुनी ही होगी कि ईश्वर की लीला अपरंपार है जो कभी सोच भी नहीं सकते, भगवान वो कर दिखाते हैं…कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के बलिया में, यहां बलिया जिले के बेरुआरबारी क्षेत्र के असेगा गांव में  किसान के घर जो चमत्कार देखने को मिला वो आपको भी हैरान कर देगा। जी हां, यहां एक किसान के घर में भैंस ने  सफेद रंग के गाय के बच्चे को जन्म दिया है। अब इस घटना के बाद से ये गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बछड़े को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ किसान के घर पर जमा हो गई है और दूर-दूर से भी लोग इसे देखने आ रहे हैं।

बताया जा रहा है जब भैंस ने बच्चा दिया तो घर में खुशी का माहौल था लेकिन भैंस के बच्चे का रंग रूप, शारीरिक बनावट और उसका व्यवहार बाकी भैंस के बच्चों की तरह नहीं था। अब इस अद्भुत चमत्कार को देखने के लिए गांव में भीड़ जमा हो रही है।


गांव के बुजुर्गों की तरफ से भी इस नए जन्मे बच्चे की भली भांति पहचान की गई लेकिन सब हैरान रह गए। अब यह भैंस का जन्मा पड़वा चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञ, जानकार और पशुपालक भी इसे देखकर अचंभे में पड़ गए हैं। हालांकि ये अद्भुत पड़वा यानी भैंस का बच्चा पूरी तरह से हस पुष्ठ है लेकिन इसके आगे का हिस्सा गाय के बछड़े की तरह है।

पशु पालक असेगा निवासी राजनाथ चौधरी का कहना है कि मैंने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंस का सीमेन डलवाया था। ये कैसे हो गया मुझे नहीं पता। मैं क्या बताऊं यह सब ईश्वर की लीला है। ऐसे चमत्कार भगवान की कृपा से देखने को मिलते रहते हैं लेकिन जो भी हुआ वो अनोखा है क्षेत्र में कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई।