
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विकास की गिरफ्तारी का ब्योरा उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया गया है।
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। शिवराज चौहान ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी। इसी बीच यूपी पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के रवाना हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा, उस पर सुरक्षा जवानों को शक हुआ और उसको वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानें पूरा मामला
दरअसल, विकास दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके आदमियों ने हमला कर दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद से विकास दुबे फरार था और यूपी पुलिस उसको ढूंढने में लगी थी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस हत्या के प्रयास के मामले में दुबे को गिरफ्तार करने उसके गांव विकरू में गई थी। डीजीपी एचसी अवस्थी ने आशंका जताई थी कि दुबे को दबिश की सूचना पहले ही मिल गई होगी। वहीं, यूपी के कानपुर में बीते गुरुवार की रात गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुंडों ने पुलिस टीम को घेरकर डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जबकि हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह राज्य में पहली बार पुलिस को किसी मुठभेड़ में हुआ इतना बड़ा नुकसान था।
दुबे ने सुनियोजित तरीके से आत्मसमर्पण किया है। उसने गुरुवार को महाकाल मंदिर में जाकर पर्ची कटाई, इसके बाद मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विकास ने उज्जैन में मीडिया को भी बुलाया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद विकास दुबे मीडिया के सामने चिल्लाने लगा, ‘..मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला।’
#MadhyaPradesh : After an arrest in #Ujjain, #VikasDubey confesses, “Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala.” #KanpurEncounter
Visit our Youtube – https://t.co/hJrsvEpyyX pic.twitter.com/ch6Lmjy7N5
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) July 9, 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। एमपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी। यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has spoken with Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath over the arrest of Vikas Dubey from Ujjain. MP Police will hand over him to UP Police: Madhya Pradesh Chief Minister’s Office (file pics) #KanpurEncounter pic.twitter.com/BDqZqAQPJP
— ANI (@ANI) July 9, 2020
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर तंज कैसा है और कहा, ”खबर आ रही है कि ‘कानपुर-कांड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।”
ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2020
इसी के साथ विकास दुबे की गिरफ्तारी से साथ ही राजनीति तेज हो गई है। यहां पक्ष-विपक्ष का दौर शुरू हो गया है और सभी गिरफ्तारी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कानपुर कांड का विकास दुबे तथाकथित हाइएलर्ट के दौरान जिन राज्यों में घूमा वो भाजपा शासित हैं।
क्रोनोलोजी?
कानपुर कांड का विकास दुबे तथाकथित हाइएलर्ट के दौरान किन राज्यों में घूमा
यूपी (भाजपा शासित)
हरियाणा (भाजपा शासित)
मध्य प्रदेश (भाजपा शासित)?आराम से महाकाल मंदिर में फोटो खिंचवा कर गार्ड को नाम बताया।
?एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तुरंत टीवी पर बयान देने आए।— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 9, 2020
ऐसे में कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि ”महाकाल में आने से किसी के पाप नहीं धूल जाएंगे। प्रश्न यह है महाकाल तक वह प्रदेश की किस सीमा से घुसा? मंदिर प्रवेश ऑनलाइन है, आधार कार्ड किसका है? क्या इतने कुख्यात आरोपी को एक निहत्था सुरक्षाकर्मी पकड़ सकता है?? आप ट्वीट नहीं कुहासा स्पष्ट कीजिए!”
शिवराज जी,आप कह रहे हैं,महाकाल में आने से किसी के पाप नहीं धूल जाएंगे,प्रश्न यह है महाकाल (उज्जैन) तक वह प्रदेश की किस सीमा से घुसा?मंदिर प्रवेश ऑनलाइन है,आधार कार्ड किसका है,क्या इतने कुख्यात आरोपी को एक निहत्था सुरक्षाकर्मी पकड़ सकता है?? आप ट्वीट नहीं कुहासा स्पष्ट कीजिए!
— KK Mishra (@KKMishraINC) July 9, 2020