newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: योगी की पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि डॉन मुख्तार अंसारी के कुनबे में मची खलबली, बेटे ने किया ट्वीट तो लोग बोले…

मुख्तार पर यूपी में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। कल ही बाराबंकी में भी एंबुलेंस मामले में मुख्तार समेत 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। ये मामला तब का है, जब मुख्तार को पंजाब की जेल से यूपी लाया जा रहा था। वहां एक एंबुलेंस पहुंची थी।

बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के कुनबे में रविवार रात खलबली मच गई। दरअसल, खबर ये उड़ी कि मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस बगैर मेडिकल जांच कराए लखनऊ ले जा रही है और वहां कोर्ट में पेश करेगी। मुख्तार की तबीयत काफी दिनों से खराब है। ऐसे में उसके परिवार के लोग ट्विटर पर आए और आशंका जताने लगे कि बांदा से लखनऊ तक के सफर में मुख्तार के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के अलावा परिवार के कई लोगों ने इस आशंका को जाहिर करते हुए ट्वीट किए। इस पर लोगों ने डॉन के खानदानियों को जमकर ट्रोल किया और नसीहत दी।

दरअसल, मुख्तार पर यूपी में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। कल ही बाराबंकी में भी एंबुलेंस मामले में मुख्तार समेत 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। ये मामला तब का है, जब मुख्तार को पंजाब की जेल से यूपी लाया जा रहा था। वहां एक एंबुलेंस पहुंची थी। बाद में पता चला कि इस एंबुलेंस को मुख्तार का गुर्गा चला रहा था। एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन भी गलत दिखाया गया था। उसी मामले में बाराबंकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मुख्तार इसमें भी फंस गया है। बहरहाल, जिस मामले में मुख्तार को बांदा से लखनऊ लाने की बात है, वो शत्रु संपत्ति के मामले में फर्जी दस्तावेज पेश करने का है। इस मामले में मुख्तार की लखनऊ में पेशी लगी है। मुख्तार के बेटे अब्बास का कहना था कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से बांदा के एसपी और डीएम जेल पहुंचे और जेल प्रशासन कोई जवाब भी नहीं दे रहा है।

mukhtar ansari 1

मुख्तार के विधायक बेटे के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी राय जताई। उन्होंने डॉन के बेटे को नसीहत भी दी। दरअसल, यूपी की योगी सरकार के दौरान कई बड़े गुंडों को पुलिस ने एनकाउंटर में निपटाया है। इन्हीं में विकास दुबे भी था। पुलिस उसे लखनऊ ला रही थी और भागने की कोशिश के दौरान विकास दुबे पुलिस की गोली से ढेर हो गया था। ऐसे में डॉन मुख्तार के बेटे को भी पिता के साथ ऐसा ही कुछ होने की आशंका हो गई थी। आप भी देखिए, लोगों ने अब्बास अंसारी के ट्वीट पर क्या कहा…