newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Noida : नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड के साथ नशे में धुत लड़कियों ने फिर की बदसलूकी, रात भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

नोएडा : जमकर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लड़की सिक्योरिटी गार्ड का कॉलर पकड़े गाली गलौज कर रही है। खबरों की मानें तो तीनों लड़कियां शराब के नशे में धुत्त थीं। दरअसल लड़कियों की गाड़ी पर स्टीकर नहीं लगा हुआ था। इस वजह से गार्ड ने उन्हें रोक लिया।

Noida : नोएडा से एक बार फिर एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त कुल तीन लड़कियों ने गार्ड के साथ खराब व्यवहार किया और जमकर बदसलूकी की। नोएडा की एक सोसाइटी में देर रात चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना नोएडा की अजनारा होम्स सोसायटी की है।

गाड़ी का स्टीकर ना लगने पर गुस्साईं लड़कियां

इस जमकर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लड़की सिक्योरिटी गार्ड का कॉलर पकड़े गाली गलौज कर रही है। खबरों की मानें तो तीनों लड़कियां शराब के नशे में धुत्त थीं। दरअसल लड़कियों की गाड़ी पर स्टीकर नहीं लगा हुआ था। इस वजह से गार्ड ने उन्हें रोक लिया। बस इतनी सी बात पर गुस्साई लड़कियों ने गार्ड को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। ऐसे में लड़कियां अपनी गाड़ी से बाहर निकल आई और गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो एक लड़की मौके से फरार हो गई। इस दौरान पुलिस बाकी की दो लड़कियों पर कार्रवाई कर रही है।

नोएडा में ही पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि नोएडा में गार्ड के साथ थप्पड़बाज़ी की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। नोएडा में ही दिनों पेशे से वकील भव्या रॉय का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह भी गार्ड के साथ बदसलूकी करती नज़र आ रही थी। अब एक बार फिर नोएडा ऐसे ही एक और मामले को लेकर चर्चा में है।