newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: थम गई आर्थिक राजधानी की रफ्तार, मायानगरी में ग्रिड फेल होने से बत्ती गुल

Mumbai Electric Supply: पूरे मुंबई(Mumbai) में 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली गुल गई है। इसके पीछे जो कारण बताया जा रहा है उसके मुताबिक कलवा स्थित टाटा पावर(Tata Power) के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

नई दिल्ली। सोमवार को देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में बिजली गुल हो जाने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई के कई इलाकों की बिजली चली गई। बिजली गुल होने से इसका असर मुंबई की जान कहे जाने वाली लोकल ट्रेन पर भी बड़ा असर पड़ा है। जो लोकल जहां है, वहीं रुक गई है। इससे लोग भी फंसे हुए हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार बिजली आने में फिलहाल 45 मिनट का समय(खबर लिखे जाने के समय से) और लगेगा। वहीं बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। उन्होंने लोगों को हो रही इस असुविधा के लिए खेद जताया है। हालांकि, बेस्ट की ओर से बताया नहीं गया है कि कब तक बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो पाएगी।

अपडेट:

बता दें कि बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाके में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल है। फिलहाल ग्रिड फेल होने के करीब एक घंटे बाद नवी मुंबई समेत वेस्टर्न उपनगर के कुछ हिस्सों में बिजली आ गई है। बाकी इलाकों में बिजली आपूर्ति को फिर से चालू करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति को सुचारु रुप से जारी कर दिया जाएगा।

Mumba Local

सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित

गौरतलब है कि, पूरे मुंबई में 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली गुल गई है। इसके पीछे जो कारण बताया जा रहा है उसके मुताबिक कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मुंबई को बिजली की आपूर्ति करने वाली कई लाइनें और ट्रांसफार्मर (कलावा-पडग़े और खारगर आईसीटी) प्रभावित है। मुंबई और उपनगरों में को होनेे वाली 360 मेगावाट आपूर्ति प्रभावित हुई । मुंबई में बिजली की बहाली में एक घंटे का समय लग सकता है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई सिटी और उसके उपनगर में बिजली नहीं है। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है।

ये इलाके प्रभावित

बिजली सेवा बाधित होने से जो इलाके प्रभावित हुए हैं, उनमें मुंबई के पवई, मरोल, गोरेगांव, वरसोवा, चांदीवली, अन्धेरी, जोगेश्वरी ईस्ट, गोरेगॉव ईस्ट भी शामिल हैं। अन्धेरी के चकाला, जेबी नगर , पम्प हाउस, मेघवाड़ी, जोगेश्वरी के सर्वोदय नगर, कोंकण नगर, हंजर नगर, पूनम नगर, में बिजली गुल है।

ग्रिड फेल होने के कारण पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें चर्चगेट से वसई रेलवे स्टेशन के बीच रुकी पड़ी हैं।  400 केवी लाइन ट्रिप हो गई है। संपूर्ण MIDC, पालघर, दहानू लाइनें प्रभावित हुई हैं। ईएचवी टीम के अनुसार आपूर्ति बहाल करने में एक घंटे का समय लगेगा।