newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Murder: घरेलू विवाद के कारण शख्स ने पत्नी समेत ससुराल के 4 लोगों को मारी गोली, तीन लोगों ने गंवाई जान

Delhi Murder: पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है। आरोपी हितेंद्र यादव दिल्ली के शकूरपुर का रहने वाला है। जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। कहा जा रहा है कि  हितेंद्र यादव को शराब पीने की लत थी।

नई दिल्ली। दिल्ली के शकूरपुर गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो साले और सरहज की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पत्नी और दोनों सालो की मौत हो गई जबकि सरहज की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। पुलिस के मुताबिक मामला घरेलू हिंसा का है। फिलहाल पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया हैसाथ ही हत्या में इस्तेमाल होने वाली पिस्तौल को भी जब्त कर लिया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है।

घरेलू विवाद के चलते ससुराल पक्ष पर की फायरिंग

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है। आरोपी हितेंद्र यादव दिल्ली के शकूरपुर का रहने वाला है। जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। कहा जा रहा है कि  हितेंद्र यादव को शराब पीने की लत थी। पीने के बाद लगभग हितेंद्र रोजाना पत्नी से मारपीट करता था और पड़ोसियों से भी गाली-गलौज करता था। बीती रात हितेंद्र नशे की हालत में अपने दोस्त ललित के साथ अपने घर पहुंचा था जहां खाना नहीं मिलने पर उसका पारा चढ़ गया। हितेंद्र ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद पत्नी सीमा ने अपने मायके फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

पड़ोसियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही मायका पक्ष से दो साले और सरहज हितेंद्र को समझाने के लिए पहुंचे। हितेंद्र नशे की हालत में कुछ समझने के लिए तैयार नहीं था और खुद पर दबाव बनता देख उसने गुस्से में सब पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक ललित ने हितेंद्र को भड़काने की कोशिश की थी और कहा था कि घरेलू विवाद में सुसराल पक्ष का हस्तक्षेप ज्यादा है। इसी बात से भड़क कर हितेंद्र ने गोली चला दी। गोली की आवाज से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद में पत्नी  सीमा, सुरेंद्र और विजय की मौत हो गई। जबकि बबीता की हालत गंभीर बनी हुई है।