newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Newsclick: न्यूज क्लिक मामले में ईडी ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, कर दी ऐसी मांग, जानें पूरा माजरा

इससे पहले ईडी ने न्यूज क्लिक के संपादक और संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ का फ्लैट जब्त किया था। खबर है कि इस मामले में जल्द ही आरोपपत्र दायर किया जाएगा। ईडी की पुराकायस्थ के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले साल 2021 में भी ईडी ने न्यूज पोर्टल के संस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की थी।

नई दिल्ली। चीनी प्रोपोगेंडा फैलाने के आरोपों में घिरे समाचार पोर्टल न्यूज क्लिक पर अब ईडी की गाज गिरने वाली है। ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दरअसल, ईडी को समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक और उसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया था। जिसके विरोध में अब ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब ऐसे में कोर्ट का रूख इस पूरे मामले में कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

बता दें कि इससे पहले ईडी ने न्यूज क्लिक के संपादक और संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ का फ्लैट जब्त किया था। खबर है कि इस मामले में जल्द ही आरोपपत्र दायर किया जाएगा। ईडी की पुराकायस्थ के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले साल 2021 में भी ईडी ने न्यूज पोर्टल के संस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं, अब एक बार फिर से न्यूज क्लिक ईडी की रडार पर आ चुका है। आइए, आगे आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, बीते दिनों न्यूयॉर्क टाइम्स में एक आर्टिकल छपा था, जिसमें न्यूज क्लिक पर चीन से फंड लेने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप के बाद बीजेपी न्यूज क्लिक और कांग्रेस पर हमलावर हो गई। उधर, संसद में भी बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने न्यूज क्लिक का जिक्र कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उधर, बीते दिनों न्यूज क्लिक की ओर से बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया गया था कि यह मीडिया में कुछ लोगों के द्वारा और कुछ राजनेताओं के एक प्रोपोगेंडा के तहत लगाए गए हैं, जिनमें कोई सत्यता नहीं है।