newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Meerut: हिंद मजदूर-किसान समिति ने कृषि बिल के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली, लगाए देशभक्ति नारे

Hind Mazdoor Kisan Samiti: इस रैली के दौरान लोगों ने दलालों से छुटकारा कृषि बिल(farm Laws) हमारा जैसा नारा भी लगाया। मार्च की वजह से परतापुर बाईपास पर सैकड़ों वाहनों से जाम की स्थिति हो गई।

नई दिल्ली। जहां एक तरफ दिल्ली में कई किसान संगठन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों के खिलाफ में धरने पर बैठे हैं तो वहीं कुछ किसान संगठन ऐसे भी हैं जो इन कानूनों का समर्थन भी कर रहे हैं। ऐसे में अपना समर्थन दिखाते हुए रविवार को मेरठ में हिंद मजदूर किसान समिति की तरफ से कृषि कानूनों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इस मार्च को निकालने वाले किसानों की मंशा मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का समर्थन करना है। बता दें कि ये ट्रैक्टर मार्च मेरठ में से शुरू होकर गाजियाबाद तक निकाली गई। इस ट्रैक्टर रैली के दौरान देशभक्ति संगीत से प्रदर्शनकारी अपना हौसला बढ़ाते रहे। गौरतलब है कि हिंद मजदूर किसान समिति की ओर से केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले किसानों का रामलीला मैदान इंदिरापुरम में सम्मेलन होगा। इसके लिए मंच तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक इस रैली में 400 ट्रैक्टर और ट्राली से किसान मेरठ से गाजियाबाद के लिए चले हैं।

इस रैली के दौरान लोगों ने दलालों से छुटकारा कृषि बिल हमारा जैसा नारा भी लगाया। मार्च की वजह से परतापुर बाईपास पर सैकड़ों वाहनों से जाम की स्थिति हो गई। कृषि बिल के समर्थन में ट्रैक्टर ट्रॉली, अन्य वाहनों से मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों के सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए इंदिरापुरम के लिए रवाना हुए।

tractor rally Gaziabad

वहीं दिल्ली में कृषि बिलों का विरोध कर रहे लोगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालने वाले लोगों का कहना था कि कृषि कानून का विरोध करने वाले किसान नहीं हैं। किसानों को विपक्ष द्वारा भ्रमित किया जा रहा है। वह सच्चाई बताने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। परमधाम न्यास से जुड़े हिंद मजदूर किसान समिति की ओर से यह आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रवाना हुए हैं। किसान आंदोलन के बीच समर्थन में रविवार को यह पहला बड़ा कार्यक्रम है।