newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmer Protest: किसानों का भारत बंद आज, बंद किया गाजीपुर बॉर्डर

Farmer Protest: किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया है। इसकी वजह से अब कोई भी दिल्ली की तरफ न आ सकता है और न ही कोई दिल्ली से जा सकता है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली से सटी सीमा पर लगातार चल रहा है। वहीं इस आंदोलन को शुक्रवार को 4 महीने हो गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को किसान नेताओं ने भारत बंद का ऐलान किया है। जोकि शुरू हो चुका है। बता दें कि किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया है। इसकी वजह से अब कोई भी दिल्ली की तरफ न आ सकता है और न ही कोई दिल्ली से जा सकता है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसान प्रदर्शनकारियों ने गाज़ीपुर बॉर्डर जाम किया। अगर आप भी वहां से सफर करने की सोच रहे हैं तो, आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Farmer Protest

भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने आज के भारत बंद पर कहा कि, “हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।”

बता दें कि दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है वे सड़कें पहले से बंद की गई है। इस दौरान लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते खोले गए थे। लेकिन किसानों के भारत बंद के दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे तक इन वैकल्पिक रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। किसान संयुक्त मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि रोड और रेल ट्रांसपोर्ट ब्लॉक किए जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि बाजार भी बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि,  किसानों का भारत बंद सुबह 6 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। मोर्चा के मुताबिक, भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा, तमाम छोटी व बड़ी सड़कें और ट्रेनें जाम की जाएंगी। एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव रहेगा।

darshan pal singh

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शनपाल ने कहा था कि ‘पूर्ण भारत बंद’ असरदार होगा और इससे आंदोलन को और ताकत मिलेगी। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे किसानों की अगुवाई करने वाले करीब 40 यूनियनों का संघ संयुक्त किसान मोर्चा ने देशवासियों से 26 मार्च को पूर्ण भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।