नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां बंगाल में ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई नेता उनका साथ छोड़ रहे है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थम रहे है। ऐसे में सूबे में भाजपा के बढ़ते जनाधार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) की चिंता बढ़ा दी है। तो वहीं पार्टी नेताओं द्वारा बयानबाजी भी जमकर हो रही है। वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (TMC MP Kalyan Banerjee) के एक बयान ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने देवी सीता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। हालांकि इस बयान के बाद वह खुद मुश्किल में फस गए है।
टीएमसी सांसद बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने देवी सीता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद हावड़ा के गोलाबारी थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वायरल वीडियो में कल्याण बनर्जी कह रहे है कि, ‘सीता राम के पास जाकर बोलीं कि मेरा सौभाग्य था कि रावण ने मेरा हरण किया। अगर तुम्हारे चेलों ने मेरा हरण किया होता तो मेरा हाल यूपी के हाथरस जैसा हो जाता।’
TMC MP Kalyan Banerjee, used derogatory language against Sita-mata. Claims that she told Bhagwaan Ram, “thank God, I was abducted by Ravan and not by your chelas or else my fate would have been same as Hathras victim!”
Is trampling on Hindu sentiment Pishi’s idea of appeasement? pic.twitter.com/rCff9O8iYC
— Amit Malviya (@amitmalviya) January 9, 2021
भाजपा का टीएमसी पर पलटवार
कल्याण बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने पलटवार किया है। उन्होंने बनर्जी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि, टीएमसी सांसद के बयान पर कहा कि वह हमारी परंपरा, रामायण और महाभारत का अपमान कर रहे हैं। इसका जवाब उन्हें 2021 में मिलेगा।
His statement is wrong. TMC likes appeasement politics of West Bengal. So he’s insulting our tradition, Ramayan & Mahabharat which we read right from our childhood. People will give him a reply in 2021: Locket Chatterjee, BJP on TMC’s Kalyan Banerjee’s statement on goddess Sita pic.twitter.com/HFKQnzDN8c
— ANI (@ANI) January 10, 2021
दीदी की गढ़ में फिर पहुंचे नड्डा, बौखलाए TMC के कार्यकर्ता, भाजपा के झंडे पर दिखाया गुस्सा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर ममता सरकार की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। दरअसल बंगाल भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीएमसी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी दिख रही है। इस वीडियो में टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा के झंडे को हटा रहे है, इतना ही नहीं टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा के झंडे को नीचे भी फेंक देते है। साथ ही उस जगह पर टीएमसी का झंडा लगा देते है। वीडियो से साफ हो जाता है कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार से अब ममता सरकार में डर गई है, और जिसके चलते अब उनके कार्यकर्ता इस तरह की कायराना हरकत कर रहे है।
শুধু পতাকাই সরাতে পারবে পিসি , জনতার মন থেকে বিজেপি’কে সরাতে পারবে না।
এবার জনতাকে জাগতে হবে, তৃণমূলকে সমূলে উপড়ে ফেলতে হবে।
#KrishokSurokhaAbhijan pic.twitter.com/qu4gPItvTd— BJP Bengal (@BJP4Bengal) January 9, 2021
वहीं भाजपा नेता अरविंद मेनन ने भी अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।
TMC goons removing BJP flags and replacing them with the flags of their own dictatorial party right before the program of our National President Shri @JPNadda Ji.
Even in their last few days in Bengal politics TMC is constantly hitting a new low daily! pic.twitter.com/r7us5sDiME
— Arvind Menon (@MenonArvindBJP) January 9, 2021
उधर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने ममता सरकार की तानाशाही पर उनकी जमकर क्लास लगा डाली।