newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Khesari Lal Yadav’s new song: खेसारी लाल यादव की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, तो मेहरारू के पैरों में जा रहे एक्टर

Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav’s new song Sorry Sorry Sona released: गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने ही गाया है। गाने को BTK Music Bhojpuri पर  रिलीज किया गया है और गाने को लेकर फैंस भी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं।

नई दिल्ली। आए दिन खेसारी लाल यादव कुछ न कुछ ऐसा करते हैं,जिससे फैंस का दिन बन जाता है। एक्टर की एक्टिंग से ज्यादा  एक्टर के गानों को खूब पसंद किया जाता है। हालांकि अब एक्टर ने ऐसा काम किया है,जिससे उनकी मेहरारू नाराज हो गई हैं। एक्टर अपनी पत्नी को मनाने के लिए पैरों में गिर गए हैं। अब देखना होगा कि एक्टर की पत्नी मानती हैं या नहीं, या खेसारी को और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि खेसारी कैसे अपनी पत्नी को मना रहे हैं।


रिलीज हुआ नया गाना

खेसारी लाल यादव की पत्नी नाराज हैं और एक्टर अपने कान पकड़-पकड़ कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आप कुछ गलत समझे, उससे पहले ही हम आपको बता दें कि एक्टर अपनी असली पत्नी नहीं ऑन स्क्रीन पत्नी को मना रहे हैं, जो उनकी हरकतों से परेशान है। दरअसल सिंगर का नया गाना Sorry Sorry Sona रिलीज हो गया है। कल ही एक्टर की उसकी जानकारी दी थी और आज सुबह गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।फैंस की तरफ से गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और गाना देखने में बहुत प्यारा भी है क्योंकि ऐसी नोक-झोंक हर पति-पत्नी में देखने को मिल जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


फैंस को भा गया है गाना

गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने ही गाया है। गाने को BTK Music Bhojpuri पर  रिलीज किया गया है और गाने को लेकर फैंस भी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जैसे बॉलीवुड का महानायक अमिताभ बच्चन है वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री का महानायक खेसारी यादव भईया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- रोड बिना सफारी के स्कूल बिना सरकारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा ही अधूरा है love you bhaiya ट्रेंडिंग स्टार भैया। गाने के नीचे आपको तमाम ऐसे प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।