newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम शिवराज का फेक वीडियो शेयर करना दिग्विजय को पड़ा महंगा, क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने एक एफआईआर में 11 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है, जबकि दूसरी एफआईआर में दिग्विजय सिंह आरोपी हैं। क्राइम ब्रांच ने अन्य 11 आरोपियों में ट्वीट, री-ट्वीट और शेयर करने वाले लोगों को भी शामिल किया है। 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में FIR दर्ज की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर कथित तौर पर एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया शेयर करने को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Congress Leader Digvijay Singh

भाजपा ने इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। भाजपा का दावा है कि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से शिवराज का फेक वीडियो वायरल किया था। दिग्विजय के खिलाफ धारा 465, 501 और 500 के तहत केस दर्ज किया गया है। ऐसे में उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मालूम हो कि दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार भी हैं।

पुलिस ने एक एफआईआर में 11 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है, जबकि दूसरी एफआईआर में दिग्विजय सिंह आरोपी हैं। क्राइम ब्रांच ने अन्य 11 आरोपियों में ट्वीट, री-ट्वीट और शेयर करने वाले लोगों को भी शामिल किया है।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 जनवरी 2020 को विपक्ष में रहते हुए कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर बोलते हुए एक 2 मिनट 19 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उस वीडियो में छेड़छाड़ कर एक 9 सेकंड का वीडियो तैयार किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 9 सेकंड के कथित वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए दिखाया गया है कि ‘दारू इतनी फैला दो कि पीयें और पड़े रहें’।