newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elephant Viral Video: गजराज ने किया ऐसा शानदार डांस, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Elephant Viral Video: वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है साथ ही लोग इस क्यूट वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

नई दिल्ली। हाथी…एक ऐसा जानवर है जिसे जंगल का सबसे शांत जानवर कहा जाता है लेकिन सच ये भी है कि जब इसे गुस्सा आ जाए तो ये किसी खुंखार जानवर से कम नहीं हो जाते। अक्सर सोशल मीडिया पर मस्तमौला हाथी से जुड़े वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। आज हम भी आपके लिए हाथी से जुड़ा ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद भी इसका फैन बन जाएंगे।

Elephant Viral Video

सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हाथी को फुल मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है एक हाथी सजा धजा हुआ खड़ा है। पीछे बैगग्राउंड में गाना बज रहा है। पहले तो हाथी खड़े-खड़े डांस करता है लेकिन जैसे ही हाथी का सारथी आ जाता है तो वो उसके साथ आगे चलने लगता है। इस दौरान हाथी पीछे के पैरों को हल्का दबाकर आगे के पैरों से डांस करने लगता है। वीडियो में हाथी का डांस देखकर ऐसा लगता है कि हाथी गरबा के स्टेप कर रहा हो। जो भी हो हाथी के डांस स्टेप देखने में काफी शानदार हैं।


लोगों को काफी पसंद आ रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर छाए हुए इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, ‘आज साड्डे वीरे दी वेडिंग है…’। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है साथ ही लोग इस क्यूट वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।