newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gallantry Awards 2021: वीर चक्र से सम्मानित किए गए ग्रुप कैप्टन’अभिनंदन’, मेजर विभूति और सूबेदार सोमबीर को मिला शौर्य चक्र

Gallantry Awards 2021: राष्ट्रपति भवन में आज रक्षा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। जहां देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को में वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज रक्षा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। जहां देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को में वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस समाहोर के दौरान वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी साल 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। जिसके बाद वह तीन दिनों तक पाकिस्तान के कब्जे में ही रहे थे।

सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के कई जाबांजों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को मारने के लिए सपर प्रकाश जाधव को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता जी को यह पुरस्कार सौंपा है।

नायब सूबेदार सोमवीर को भी ‘शौर्य चक्र’

नायक सूबेदार सोमबीर को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए इस अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया था।

मेजर विभूति ढौंडियाल को ‘शौर्य चक्र’

पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। अलंकरण समारोह के दौरान उनकी माता जी और उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।