newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi in Ayodhya: लेजर शो, आतिशबाजी, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम, जानिए PM मोदी की मौजूदगी में और क्या होना है अयोध्या में खास

PM Modi in Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव का खास आयोजन किया जा रहा है। राम की पैड़ी से लेकर घाटो सभी को भी दीयों से सुसज्जित किया गया है। इसके साथ ही यहां वर्ड रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।

नई दिल्ली। देशभर में दीपावली के त्यौहार की धूम देखने को मिल रही है। घरों दुकानों-बाजारों सभी लाइटों, दीयों की रोशनी से जगमगाते हुए नजर आ रहे हैं। अयोध्या में बीते पांच सालों की तरह ही इस बार भी खास दीपोत्सव का आयोजन होना है जिसके लिए खूब तैयारियां चल रही है। अयोध्या में इस बार की दीपावली काफी खास होने वाली है क्योंकि इस बार देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां मौजूद रहेंगे। अयोध्या में दीपोत्सव का खास आयोजन किया जा रहा है। राम की पैड़ी से लेकर घाटो सभी को भी दीयों से सुसज्जित किया गया है। इसके साथ ही यहां वर्ड रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।

दीपावली की पूर्व संध्या पर आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी यहां विराजमान रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही pm मोदी उन कार्यों का भी जायजा लेंगे जो अयोध्या में जारी है। मोदी के दौरे को लेकर पीएमओ ने भी जानकारी दी है। PMO ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम लला की पूजा अर्चना करेंगे। पीएम यहां स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

सोशल मीडिया पर अयोध्या की कई तस्वीरें सामने आई है। इस तस्वीरों में हर की पैड़ी और घाट दीपों से सजे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों की भव्यता आपको भी वहां जाने पर मजबूर कर देगी। अयोध्या में दीपावली की मौके पर ना केवल दीपोत्सव समारोह होगा बल्कि लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। चलिए अब आपको बताते हैं इस बार अयोध्या में दीपावली के मौके पर और क्या खास होने वाला है…

ayodhya deepotsav main

पॉइंट्स में समझे क्यों खास है अयोध्या में इस बार की दीपावली  

  • पीएम मोदी पहली बार इसमें व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेंगे।
  • पीएम मोदी सरयू नदी के किनारे बने नए घाट पर आरती करेंगे साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो, म्यूजिकल लेजर शो का भी प्रधानमंत्री आनंद उठाएंगे।
  • दीपोत्सव के दौरान करीब 18 लाख मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे।
  • दीपोत्सव के दौरान जलाए जाने वाले दीपकों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है।

ayodhya deepotsav 1

  • 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों राम की पैड़ी में 15 लाख से अधिक दीयों को जलाकर माहौल जगमग करेंगे।
  • लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, आतिशबाजी के साथ ही यहां अन्य देशों और राज्यों के सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन भी करते दिखाई देंगे।
  • ‘राम कथा पार्क में भगवान राम, देवी सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान बने कलाकार ‘पुष्पक विमान’ से उतरेंगे और सरयू नदी की इस मौके पर आरती भी की जाएगी।
  • अयोध्या के अलग-अलग चौराहे दीपों और रंगोली से सजाए जाएंगे।
  • दीपो के त्योहार दीपावली के दिन 4,000 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी।
  • 22,000 वालंटियर राम की पैड़ी पर 37 घाटों पर 17,00,000 दीप जलाकर कीर्तिमान रचेंगे।