newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jitan ram Manjhi Slams Nitish: जीतनराम मांझी ने अब राहुल गांधी का नाम लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- आज के दिन भूल से न मिलें

जीतनराम मांझी पर नीतीश कुमार बीते दिनों बिहार विधानसभा सत्र के दौरान भड़क गए थे। उस वक्त विधानसभा में आरक्षण बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। जीतनराम मांझी ने बोलना शुरू ही किया था कि नीतीश अचानक खड़े हो गए थे। नीतीश कुमार ने ये कहा था कि मैं मूर्ख था कि इस आदमी को सीएम बनाया।

पटना। हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधा है। नीतीश कुमार पर निशाना साधने के लिए जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी का सहारा लिया है। पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर जीतनराम मांझी ने विधानसभा में अपने अपमान के मसले पर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। आज जीतनराम पटना में अंबेडकर प्रतिमा के सामने मौन व्रत पर भी बैठने वाले हैं। जीतनराम मांझी ने आज सुबह एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने इस ट्वीट में पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनको याद किया और फिर राहुल गांधी को टैग करते हुए नीतीश कुमार को निशाने पर लिया। जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी का सहारा लेकर किस तरह नीतीश पर निशाना साधा, ये देखिए।

जीतनराम मांझी पर नीतीश कुमार बीते दिनों बिहार विधानसभा सत्र के दौरान भड़क गए थे। उस वक्त विधानसभा में आरक्षण बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। जीतनराम मांझी ने बोलना शुरू ही किया था कि नीतीश अचानक खड़े हो गए थे। नीतीश कुमार ने ये कहा था कि मैं मूर्ख था कि इस आदमी को सीएम बनाया। इसके बाद नीतीश ने और भी बहुत कुछ जीतनराम मांझी के बारे में कह दिया था। इससे जीतनराम मांझी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची और उन्होंने तभी से नीतीश कुमार पर हमला बोल रखा है। जीतनराम मांझी का ये भी कहना है कि नीतीश कुमार को कम से कम मेरी वरिष्ठता का ध्यान रखना चाहिए था।

cm nitish kumar 555

दरअसल, एक बार नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी को बिहार के सीएम पद पर बिठाया था। बाद में उनको हटा दिया। बीते दिनों जीतनराम मांझी ने अपनी हम पार्टी को एनडीए के साथ जोड़ लिया था और बिहार सरकार से अलग हो गए थे। शायद इसी वजह से नीतीश कुमार उनसे नाराज हैं और यही नाराजगी विधानसभा में जीतनराम मांझी पर उनके भड़कने के रूप में सामने आई है। वहीं, जीतनराम मांझी अति दलित समुदाय से आते हैं। ऐसे में एनडीए के घटक दलों को नीतीश कुमार और महागठबंधन को दलित विरोधी दिखाने का अच्छा मौका भी मिला है। एनडीए के विधायकों ने बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा भी किया था। वे नीतीश कुमार से माफी की मांग कर रहे हैं। नीतीश कुमार लगातार दूसरी बार विवादित बयान देकर घिरे हैं। पहले उन्होंने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान बिहार विधानसभा और विधान परिषद में दिया था। हंगामा मचने और खुद के घिरने पर नीतीश ने उस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी।