newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: पश्चिम बंगाल से दिल दहला देने वाली खबर, दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, नहर में फेंका शव

West Bengal: नाबालिग लड़की अपने घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। लेकिन, जब देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई, मगर इसके बाद स्थानीय लोगों को तलाशी अभियान के दौरान नहर में नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, कुछ अज्ञात बदमाशों ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करके उसके शव को नहर में फेंक दिया। वारदात के अगले दिन स्थानीय लोगों को शव मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो सच्चाई सामने आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आइए, आगे आपको पूरा माजरा विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, नाबालिग लड़की अपने घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। लेकिन, जब देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों को तलाशी अभियान के दौरान नहर में नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले में संलिप्त आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहीं, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर मामले में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए पथराव किया। इतना ही नहीं, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने विरोध भी किया। वहीं, लोगों के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए उन पर आंसू गैस भी छोड़े गए, ताकि उनके क्रोध को नियंत्रित किया जा सकें। उधर, अब इस पूरे मसले को लेकर प्रदेश में राजनीति भी गरमा गई है। बता दें कि विपक्षी दल ने ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए टीएमसी के नेतृत्व में राज्य में अराजकता का माहौल है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार को मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। अब ऐसे में देखना होगा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।