newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hijab Row: ‘हिंदुओं को भी पहना देंगे हिजाब’, जानिए कर्नाटक के किस नेता ने दिया ये बयान

कर्नाटक में 1 जनवरी से हिजाब पर विवाद चल रहा है। उस तारीख को एक कॉलेज की 6 मुसलमान लड़कियों ने हिजाब पहनकर पढ़ाई करने की कोशिश की थी। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया था। कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि हिजाब ड्रेस नियमों के खिलाफ है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में जारी हिजाब विवाद के बीच राज्य के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। सुनील कुमार ने बयान दिया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वो हिंदुओं को भी हिजाब पहनाने का कानून ले आएगी। कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सिद्धारमैया और कांग्रेस को ऐसी मानसिकता त्याग देनी चाहिए। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने तिरंगा हटाने का झूठा आरोप लगाया था। इसी पर सुनील कुमार ने पलटवार किया है। शिवकुमार ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हालात कंट्रोल से बाहर हो गए हैं। यहां एक जगह तिरंगा हटाकर भगवा झंडा लगाया गया।

sunil kumar

शिवकुमार ने शिमोगा जिले के एक कॉलेज में भगवा झंडा लगाने को निंदनीय बताया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय ध्वज देश का गर्व है। इसे उतारकर भगवा लगाया गया और ये शर्मनाक है। उन्होंने घटना का वीडियो शेयर किया था और कहा था कि पूरा देश कर्नाटक की ओर देख रहा है। बता दें कि कर्नाटक में 1 जनवरी से हिजाब पर विवाद चल रहा है। उस तारीख को एक कॉलेज की 6 मुसलमान लड़कियों ने हिजाब पहनकर पढ़ाई करने की कोशिश की थी। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया था। कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि हिजाब ड्रेस नियमों के खिलाफ है। इसके बाद लड़कियों ने कोर्ट का रुख किया था। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कल और परसों इस मामले में सुनवाई भी की थी।

Hijab and bhagva

कर्नाटक हाईकोर्ट ने दो दिन की सुनवाई के बाद याचिका दाखिल करने वाली लड़कियों को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है और याचिका को बड़ी बेंच में भेजने के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा है। उधर, हिजाब पहनने का मामला तूल पकड़ने के बाद तमाम हिंदू छात्र भी भगवा पहनकर स्कूल और कॉलेज आने लगे। हाईकोर्ट ने स्कूलों और कॉलेजों के बाहर छात्रों के किसी भी प्रदर्शन पर बैन लगा दिया है। स्कूल और कॉलेज तीन दिन के लिए बंद किए गए थे। ये बंद आज तक के लिए था। संभव है कि बोम्मई सरकार इस बैन को हालात देखने के बाद और बढ़ा दे।