newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#100CroreVaccination: कोरोना के खिलाफ जंग में एतिहासिक जीत, वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, देश मना रहा ऐसे जश्न

#100CroreVaccination: इस बड़ी उपलब्धि पर देशवासी जश्न मना रहे हैं। साथ ही मोदी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। ट्विटर पर आज सुबह से ही #100CroreVaccination ट्रेंड कर रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रिया और खुशी इसके प्रति जाहिर कर रहे हैं।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से जंग के दौरान भारत को बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। भारत ने महामारी से जंग के दौरान 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने में कामयाबी हासिल की है। इस बड़ी उपलब्धि पर देशवासी जश्न मना रहे हैं। साथ ही मोदी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। ट्विटर पर आज सुबह से ही #100CroreVaccination ट्रेंड कर रहा है। लोग अपनी प्रतिक्रिया और खुशी इसके प्रति जाहिर कर रहे हैं।

इस बड़े कीर्तिमान का पूरा श्रेय हमारे चिकित्सकर्मियों को जाना चाहिए जिन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत करके आज की तारीख में भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया है। वैक्सीनेशन को मिली इस नई रफ्तार से भारत को कोरोना के खिलाफ जंग में नई धार मिली है। देशवासी इस बड़ी बड़ी उपलब्धि पर मोदी सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।