newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi: होली के मौके पर राजनीतिक गलियारे से आई शुभकामनाएं, देखिए किसने क्या कहा

Holi 2021: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर्व के मौके पर लिखा कि, असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। 29 मार्च को पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना संकट के चलते इस बार होली थोड़ी फीकी होने की उम्मीद है। बता दें कि देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर राज्य सरकारों ने सख्ती लगाई है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, यूपी प्रमुख रूप से हैं। इन सभी राज्यों ने सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से दिग्गज राजनेताओं की तरफ से लोगों को होली की शुभकानामएं दी गई है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।

Modi Holi

राजनाथ सिंह

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि, होली के पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। रंगो का यह त्योहार आप सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास के साथ साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए।

अमित शाह

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि, “समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।”

योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर्व के मौके पर लिखा कि, असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा-

शिवराज सिंह चौहान

नितिन गडकरी

जेपी नड्डा

प्रियंका गांधी