newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी घटना, रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, नाजुक हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

Mumbai: घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि इसमें एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

नई दिल्ली। देश अभी निर्भया से साथ घटी घटना को पूरी तरह से भूल भी नहीं पाया था कि अब एक बार फिर निर्भाया जैसा दिल को दहला देने वाला मामसा मासने आया है। घटना मुंबई की है जहां न सिर्फ महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया बल्कि इसके बाद आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। घिनौनी सोच जाहिर करती ये घटना है बताती है कि देश में बलातकार के खिलाफ कानून कितने कमजोर तभी तो बेखौफ होकर वो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस हरकत में हैं।

mumbai police

बता दें, महिलाओं की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कानूनों की सच्चाई बताता ये मामला मुंबई के साकी नाका इलाके का है। जहां खैरानी रोड पर एक 30 साल की महिला के साथ पहले तो बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया और बाद में आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

rape

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि इसमें एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।