newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

समुद्री सुरक्षा में परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत व मेडागास्कर

भारत ने समुद्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए मेडागास्कर के साथ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो के दूसरे दिन मेडागास्कर के रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल आर. रिचर्ड के साथ इस बाबत मंथन किया।

नई दिल्ली। भारत ने समुद्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए मेडागास्कर के साथ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो के दूसरे दिन मेडागास्कर के रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल आर. रिचर्ड के साथ इस बाबत मंथन किया। चर्चा के दौरान दोनों रक्षामंत्रियों ने एक बार फिर से समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों की समुद्री सीमा जुड़ी होने के मद्देनजर दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि वे समुद्री क्षेत्र में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करें, जिससे कि व्यापार संबंधी गतिविधियां सुचारु ढंग से चल सके।

rajnath singh
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गत वर्ष मार्च में मेडागास्कर की यात्रा का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “इस ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं। इस दौरान हुए करारों से दोनों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने का फ्रेमवर्क तैयार हुआ है।”

rajnath singh Maritime security
रक्षामंत्री ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए कहा कि यह रक्षा प्रदर्शनी दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को बढ़ाने में मददगार साबित होगी और परस्पर सहयोग की संभावानाओं के अन्य क्षेत्रों का भी इसके माध्यम से पता चलेगा।

rajnath singh Maritime security
मेडागास्कर के रक्षामंत्री रिचर्ड ने कहा, “हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने चक्रवाती तूफान डियाने के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को 26 जून को मेडागास्कर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंने का न्यौता भी दिया है।”