नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 16,946 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 198 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,946 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,05,12,093 हो गई है। वहीं 198 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,51,727 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,13,603 हैं और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,46,763 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 16,946 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,12,093 हुई।
198 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,727 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,13,603 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,46,763 है। pic.twitter.com/HjDbLiWRrA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल (13 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,42,32,305 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,43,191 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (13 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,42,32,305 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,43,191 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/8Ruko0MsyB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2021