newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine crisis: नाटो से ज्यादा होशियार तो यह ‘भारतीय ऑटो’ वाला है, नहीं विश्वास तो खुद ही देखिए!

Russia-Ukraine crisis: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को आज 10 दिन हो गए हैं, अभी भी युद्ध रूकने का कोई खास कारण नहीं नजर आ रहा है। हालांकि, रूस ने जरूर आज कुछ वक्त के लिए सीजफायर किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये सीजफायर इसलिए किया गया ताकि वहां फंसे विदेशी लोग निकल सके।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को आज 10 दिन हो गए हैं, अभी भी युद्ध रूकने का कोई खास कारण नहीं नजर आ रहा है। हालांकि, रूस ने जरूर आज कुछ वक्त के लिए सीजफायर किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये सीजफायर इसलिए किया गया ताकि वहां फंसे विदेशी लोग निकल सके। विदित है कि पिछले 10 दिनों से यूक्रेन युद्ध का अखाड़ा बना हुआ है, शहर खंडहर में बदल रहे हैं। यूएन समेत नाटो (NATO) देश कोई भी यूक्रेन के पीछे तत्परता से खड़ा नहीं दिखाई दे रहा है। खासकर नाटो ने  जिस तरह से रुख दिखाया है, वह किसी को रास नहीं आया है। नाटो की खिल्ली उड़ाते हुए जाने माने उद्योगपति हर्ष गोयंका ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट मजेदार है और ज्ञानवर्धक भी, तभी तो उसे हजारों लाइक्स और रिट्वीट मिल चुके हैं। आप भी देखिए…


‘जरूरत पड़ने पर नाटो नहीं ऑटो ही काम आता है’

हर्ष गोयंका ने जो पोस्ट शेयर किया है, वह लोगों को हंसाकर काफी लोटपोट कर रहा है। इस पोस्ट में लिखा है- ‘जरूरत पड़ने पर नाटो नहीं ऑटो ही काम आता है।’ भले ही हंसने के लिए ये पोस्ट शेयर किया गया है, लेकिन यह अपने आप में एक बड़ा व्यंग्य भी है।

auto

ऑटो वाले की हो रही खूब तारीफ

लोग ऑटो वाले की इस रचनात्मकता पर काफी मुग्ध नजर आ रहे हैं। वे उस ऑटोवाले की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि-हमारे यहां का ऑटोवाला भी विदेश मामलों का जानकार है। कुछ कह रहे हैं कि- ये देखिए, इंटरनेशनल मामलों पर लोकल प्रतिक्रिया देखिए। हालांकि कुछ इस पोस्ट पर सीरियस भी दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि यह मजाक नहीं है बल्कि कड़वी सच्चाई है। कुछ कह रहे हैं कि-नाटो ने ही यूक्रेन को फंसाया है।