newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: विदेशी धरती पर राहुल गांधी को इस अधिकारी ने पढ़ाया राष्ट्रवाद का पाठ, सोशल मीडिया पर लोग बोले- वाह!

London: सिद्धार्थ वर्मा ने राहुल गांधी के बात पर विरोध जताते हुए उनसे पूछते है कि, आपने संविधान के एक अनुच्छेद का उल्लेख किया, जिसमें भारत को राज्यों का संघ कहा गया है। लेकिन आप पन्ना पलटेंगे और प्रस्तावना को नजर डालेंगे तो वहां इंडिया को एक राष्ट्र बताया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आए दिन अपने बयान की वजह से चर्चा में बने रहते है। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं। लेकिन वो अपने पिछले कई दौरों की तरह इस दौर को लेकर भी विवादों से उनका पीछा नहीं छोड़ते दिखाई नहीं दे रहा है। दरअसल, बीते सोमवार को राहुल गांधी ने यहां कि कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘इंडिया एट 75’  मुद्दे पर छात्रों से बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस नेता ने विदेशी धरती से ऐसा कुछ बोल दिया। जिसके बाद वो सुर्खियों में आए। इतना ही नहीं उनका ये बयान कई लोगों को नापसंद आया कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास भी लगा डाली। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद भारतीय सिविल सेवा अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा (Siddharth Verma) को उनकी बात रास नहीं आई और सिद्धार्थ वर्मा भरी सभा में राहुल गांधी को राष्ट्र, भारत और चाणक्य के राष्ट्रधर्म का पाठ पढ़ा दिया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है।

rahul gandhi..

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ वर्मा ने राहुल गांधी के बात पर विरोध जताते हुए उनसे पूछते है कि, आपने संविधान के एक अनुच्छेद का उल्लेख किया, जिसमें भारत को राज्यों का संघ कहा गया है। लेकिन आप पन्ना पलटेंगे और प्रस्तावना को नजर डालेंगे तो वहां इंडिया को एक राष्ट्र बताया गया है। वीडियो में राहुल गांधी और उनके बीच नोकझोंक भी होती है। वहां मौजूद सभी निगाहें सिद्धार्थ वर्मा पर रहती है। इसके अलावा वर्मा आगे कहते है कि  इंडिया दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है और वेदों में भी राष्ट्र शब्द का जिक्र किया गया है।

आपको राहुल गांधी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाले सिद्धार्थ भारतीय रेलवे में ट्रैफिक सर्विस अफसर हैं और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में पब्लिक पुलिस विषय पर कॉमनवेल्थ के शोधार्थी हैं। वहीं राहुल गांधी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाले सिद्धार्थ की सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रशंसा कर रहे है और वीडियो भी खूब शेयर कर रहे है।

यहां देखिए लोगों के रिएक्शन-

वहीं फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी सिद्धार्थ वर्मा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने पर सिद्धार्थ वर्मा की तारीफ की।