newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Pratibha Patil: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का 89वां जन्मदिन आज, राजनीति ही नहीं टेबल टेनिस में थी महारथ हासिल

Happy Birthday Pratibha Patil: इनके पिता का नाम श्री नारायणराव पाटिल हैं। प्रतिभा ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर राजनीति में कदम रखा था। जलगांव में जन्मी प्रतिभा मूलजी जेठा कॉलेज से एम ए और मुम्बई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। आइए इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं-

नई दिल्ली। प्रतिभा पाटिल  भारत देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। प्रतिभा जी हमारे देश का गौरव हैं, यह सफल नेता के साथ-साथ एक बेहतरीन समाज सेविका भी हैं। प्रतिभा का जन्म 19 दिसंबर 1934 को हुआ था। इनका पूरा नाम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं। इनका आज 89 वां जन्मदिन हैं। इनके पिता का नाम श्री नारायणराव पाटिल हैं। प्रतिभा ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर राजनीति में कदम रखा था। जलगांव में जन्मी प्रतिभा मूलजी जेठा कॉलेज से एम ए और मुम्बई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। आइए इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं-

प्रतिभा पाटिल का परिवार

इंदिरा गांधी जैसे देश की पहली भारतीय महिला प्रधानमंत्री हैं उसी तरह प्रतिभा पाटिल भी देश की पहली राष्ट्रपति हैं। प्रतिभा टेबल टेनिस की काफी अच्छी खिलाड़ी हैं। इन्होंने 7 जुलाई को देवीसिंह रणसिंह शेखावत से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की हैं। प्रतिभा पाटिल पांच बार विधानसभा की सदस्य चुनी गई। साड़ी और बड़ी सी बिंदी लगाने वाली प्रतिभा पाटिल ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हैं।

प्रतिभा की उपलब्धियां

इनकी उपलब्धियों के बारे में बात करें तो प्रतिभा पाटिल भारत की बारहवीं राष्ट्रपति थी। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक चला था। इसके साथ ही यह राजस्थान की सत्रहवीं राज्यपाल रही हैं, जो कि 8 नवंबर 2004 से 23 जून 2007 तक रहा। प्रतिभा राज्यसभा की नवीं उपसभापति रहीं जो कि 18 नवंबर 1986 से 5 नवंबर 1988 तक रहीं। प्रतिभा पाटिल की राजनीतिक पार्टि कांग्रेस हैं।