newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers Protest: चक्का जाम की वजह से बंद हुए 10 मेट्रो स्टेशन

देश में आज भी किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। इस दौरान आज देशभर में किसान चक्का जाम किया है। इसी वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआसी) ने एहतियात के तौर पर 10 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं।

नई दिल्ली।  देश में आज भी किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। इस दौरान आज देशभर में किसान चक्का जाम किया है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) काफी सतर्क है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्‍टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इसी वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआसी) ने एहतियात के तौर पर 10 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं।

metro

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, “सिक्योरिटी अपडेट : मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं।”

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट, नेहरू प्लेस और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। हालांकि जिन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुवधा है, वो खुली रहेगी।

Chakka Jaam

ये सभी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली इलाके में आते हैं, इसलिए सुरक्षा को देखते हुए इन्हें बंद कराया गया है। आपको बता दें कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। हालांकि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड में जाम नहीं होगा। चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली और उसके आस-पास के सटे इलाकों में कड़े सुरक्षा के इंतजाम है।