newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: इंडिगो ने दिव्यांग बच्चे को चढ़ने से किया मना, वीडियो हुआ वायरल, फूटा लोगों का गुस्सा

तो अब अगर आपने ये वीडियो देख लिया हो, तो अब आपको शब्दार्थ: पूरा माजरा बताते हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक बच्चा आपको दिख रहा होगा, जो कि तनिक असामान्य प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। उसकी इसी असामान्य लक्षण को ध्यान में रखते हुए रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो कर्मियों ने बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से मना कर दिया।

नई दिल्ली। चलिए, छोड़िए, बाकी मसलों की चिंता, आज हम आपको सोशल मीडिया की कायनात में लेकर चलते हैं और दिखाते है वो वीडियो, जो अभी सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रही है। अरे नहीं मसला महज अगर वायरल तक ही सीमित रहता, तो आज हम आपको थोड़ी इस पूरे मसले को खबरियां अंदाज में बता रहे होते। दरअसल, इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखा जिसने इंडिगो को लोगों के कहर का शिकार बना दिया। आगे हम आपको लोगों की रोषपूर्ण प्रतिक्रियाओं के बारे में बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले हम आपको सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही पूरी वस्तुस्थिति के बारे में जरा तफसील से बताएं, उससे पहले देखिए ये वीडियो…!!

तो देखिए ये वीडियो

तो अब अगर आपने ये वीडियो देख लिया हो, तो अब आपको शब्दार्थ: पूरा माजरा बताते हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक बच्चा आपको दिख रहा होगा, जो कि तनिक असामान्य प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। उसकी इसी असामान्य लक्षण को ध्यान में रखते हुए रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो कर्मियों ने बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से मना कर दिया। इंडिगो कर्मियों का कहना था कि इसकी वजह से अन्य यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इस दौरान वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह बच्चा भूख, प्यास और चिंता से व्यथित है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। हालांकि, इस बीच इंडिगो कर्मी स्पष्ट कर देते हैं कि यदि बच्चा सामान्य प्रवृत्ति का नहीं हुआ, तो उसे फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जबतक बच्चा सामान्य व्यवहार नहीं करने लगता है, तब तक  उसे फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हो गए।

वहीं, अन्य सह यात्री बच्चे के समर्थन में उतर आते हैं। कहते हैं कि अगर यह बच्चा फ्लाइट में हमारे साथ सफर करता है, तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। इसके अलावा, उसी उड़ान के यात्रियों में डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था जिसने अधिकारी से बच्चे को यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। लेकिन, सभी अनुरोध और दलीलें बेकार गईं। विमान ने बच्चे और उसके माता-पिता सहित तीन यात्रियों को पीछे छोड़ते हुए हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। बहरहाल, अभी उपरोक्त  मामले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर  अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर पर पत्रकार अभिनंदन मिश्रा ने साझा किया है।

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया…!!