newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jabalpur Viral Video: एक हाथ में बिना कपड़े का मासूम और दूसरे हाथ में रिक्शा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बेबस पिता का वीडियो

Jabalpur Viral Video: वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम राजेश कुमार है जोकि बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार 10 साल से ही जबलपुर में रह रहा था और वो रिक्शा चलाकर ही अपना जीवन यापन कर रहा था।  इस दौरान उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ फरार हो गई।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स हाथ में एक छोटा सा बच्चा पकड़े हुए हैं। तो वहीं, दूसरे हाथ से वो रिक्शा चला रहा है। युवक के हाथ में जो बच्चा है वो काफी छोटा है और उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं हैं। अब सोशल मीडिया पर ये युवक चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो जबलपुर का है। बताया जा रहा है कि इस शख्स की पत्नी उसे छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई थी। ऐसे में बच्चे की जिम्मेदारी इस बेबस पिता पर ही रह गई। अब ये शख्स बच्चे के पिता और मां दोनों का ही फर्ज निभा रहा है।

वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम राजेश कुमार है जोकि बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार 10 साल से ही जबलपुर में रह रहा था और वो रिक्शा चलाकर ही अपना जीवन यापन कर रहा था।  इस दौरान उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ फरार हो गई। पत्नी के जाने के बाद उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी राजेश कुमार पर आ गई। राजेश अपने दोनों बच्चों के साथ फुटपाथ पर ही रहता है। कभी-कभी राजेश जब कहीं काम पर जाता है तो वो एक बूढ़ी महिला को बच्चे को सौंप कर चला जाता है। तो कई बार उसे अपने साथ ही बच्चे को ले जाना पड़ता है।

जब राजेश जिला अस्पताल के पास से गुजर रहा था, तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया। जब ये वीडियो वायरल हुआ तो बाल कल्याण समिति ने रिक्शा चालक से संपर्क किया। प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया। अब जहां रिक्शा चालक राजेश के लिए शेल्टर की व्यवस्था की जाएगी। तो वहीं, बच्चे के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हालांकि राजेश का कहना है कि वो अपने बच्चों को लेकर वापस बिहार चला जाएगा।