newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Railways: IRCTC ने लांच किया पहला पाड होटल, जानिये किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं (Video)

रेलवे के इस पाड होटल ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रियों के सोने और आराम करने के लिए इसमें छोटे-छोटे बेड लगाए गए हैं। यह रूम एक कंपार्टमेंट की तरह होगा। वहीं महिलाओं और  दिव्यांग लोगों के लिए भी स्पेशल पाड तैयार किए गए हैं।

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को हर सुविधा प्रदान करने की कोशिश में लगा हुआ है। चाहे नई ट्रेनों का संचालन करना हो, स्टेशन को नई तकनीक से विकसित करना हो या फिर चाहे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर करना हो। हर दिशा में भारतीय रेलवे कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुंबई के मुंबई सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक ख़ास सुविधा की शुरुआत की गई है। भारतीय रेलवे की ये सुविधा पूरे भारत में पहली बार शुरू की गई है।

दरअसल मुंबई सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला ‘पाड’ कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम शुरू कर दिया है। यह सुविधा रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो व्यावसायिक यात्रा पर अधिक निकलते है। अगर आप किसी व्यवसायिक यात्रा में मुंबई जाए तो होटल की जगह रेलवे के इस पाड होटल में रुकने की सुविधा आपको मिल सकती है। इस पाड होटल में यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां का किराया भी अन्य जगहों की तुलना में काफी कम है।

अगर यात्रा के दौरान आपको थकान महसूस होती है तो आप रेलवे के इस पाड होटल में रुक सकते है. पाड होटल में पैसेंजर गेस्ट 12 से 24 घंटे तक के लिए ठहर सकते हैं। यहां रुकने का किराया 999 रुपए से लेकर 1999 रुपये तक होगा। वहीं, प्राइवेट पाड का किराया 1249 रुपये से लेकर 2499 रुपये तक होगा। वहीं रेल मंत्री अश्वनी वैभव ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि चोरी छिपे देखना! नए जमाने के पॉड रिटायरिंग रूम में आपका स्वागत है मुंबई सेंट्रल में।

देखिये रेलवे मंत्री शेयर किया पाड होटल का वीडियो 

रेलवे के इस पाड होटल ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रियों के सोने और आराम करने के लिए इसमें छोटे-छोटे बेड लगाए गए हैं। यह रूम एक कंपार्टमेंट की तरह होगा। वहीं महिलाओं और  दिव्यांग लोगों के लिए भी स्पेशल पाड तैयार किए गए हैं।