newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Baseless: प्रियंका गांधी के झूठ का पर्दाफाश, IT मंत्रालय ने कहा- बच्चों के इंस्टा अकाउंट हैक नहीं हुए

प्रियंका ने कहा था कि मोदी सरकार की एजेंसियां उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही हैं। प्रियंका के इस बयान का केंद्र के आईटी मंत्रालय ने संज्ञान लिया था। जांच कराने के बाद अब मंत्रालय ने कहा है कि प्रियंका गांधी के आरोप गलत हैं और उनके बच्चों के अकाउंट हैक नहीं किए गए हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। प्रियंका ने मंगलवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाया था। प्रियंका ने कहा था कि मोदी सरकार की एजेंसियां उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही हैं। प्रियंका के इस बयान का केंद्र के आईटी मंत्रालय ने संज्ञान लिया था। जांच कराने के बाद अब मंत्रालय ने कहा है कि प्रियंका गांधी के आरोप गलत हैं और उनके बच्चों के अकाउंट हैक नहीं किए गए हैं। आईटी मंत्रालय ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने गलत बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने इसके अलावा ये भी आरोप लगाया था कि पेगासस स्पाईवेयर के जरिए उनके फोन की जासूसी की गई, लेकिन जो लिस्ट कथित जासूसी मामले में मीडिया ने प्रकाशित की थी, उसमें भी प्रियंका का नाम नहीं था।

sonia gandhi rahul priyanka

अब बताते हैं कि आखिर प्रियंका गांधी ने क्या झूठ बोला था। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया था कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन मेरे बच्चों का तो इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी की सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि उनका अब कोई काम नहीं रह गया है। प्रियंका का ये बयान काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए जांच कराने का खुद फैसला किया।

बीजेपी पहले ही इसे प्रियंका की मार्केटिंग की चाल बता रही थी। यूपी बीजेपी के प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा था कि प्रियंका बच्चों का नाम लेकर झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा था कि यूपी में कांग्रेस को सीटें नहीं मिलने वाली और प्रियंका को ये पता है। इसी वजह से वो बच्चों के नाम पर सहानुभूति बटोरने के लिए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का आरोप लगा रही हैं। संजय चौधरी ने ये भी कहा था कि प्रियंका चाहे कितने भी ऐसे आरोप लगा लें, लेकिन यूपी की जनता ने काफी पहले ही कांग्रेस का बोरिया बिस्तर प्रदेश तो क्या, पूरे देश में बटोर दिया है।