newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Samed Shikhar: सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाने पर भड़का जैन समुदाय, इंडिया गेट सहित इन राज्यों में निकाली आक्रोश रैली

Samed Shikhar: दरअसल, झारखंड सरकार ने सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाया गया था। जैन समुदाय के लिए सम्मेद शिखर आस्था का प्रतीक है, जिसे सरकार द्वारा प्रयर्टक स्थल में तब्दील करने को लेकर जैन समुदाय में सरकार के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। खबर यह भी है कि झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रपति को इस मामले में ज्ञापन भी सौंपा जा सकता है।

नई दिल्ली। एक तरफ आज जहां पूरा देश नए साल का उत्सव मनाने में जुटा है, तो वहीं दूसरी तरफ आज देशभर के जैन समुदाय दिल्ली कूच कर गए। इंडिया गेट में भारी संख्या में जैन समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के अलावा कई राज्यों में जैन समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बता दें कि मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में जैन समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। जैन समुदाय हाथों में पोस्टर लेकर विरोध कर रहे हैं। कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन में लोग भारी संख्या में शामिल हुए हैं। आइए, आगे जानते हैं कि आखिर इस विरोध प्रदर्शन की वजह क्या है।

जानिए पूरा माजरा

दरअसल, झारखंड सरकार ने सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाया गया था। जैन समुदाय के लिए सम्मेद शिखर आस्था का प्रतीक है, जिसे सरकार द्वारा पर्यटक स्थल में तब्दील करने को लेकर जैन समुदाय में सरकार के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। खबर यह भी है कि झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रपति को इस मामले में ज्ञापन भी सौंपा जा सकता है। जैन समुदाय लगातार सरकार से सम्मेद स्थल को पर्यटक स्थल में तब्दील करने के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।