newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

झारखंड के जमशेदपुर में 4.7 और कर्नाटक के हम्पी में 4 की तीव्रता से आया भूकंप

29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

जनई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच भूंकप ने भी देश में कम समय के अंतराल पर कई बार दस्तक दे चुका है। शुक्रवार सुबह ही देश को दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया गया।

earthquake

जहां झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, तो वहीं कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि अच्छी खबर ये है कि फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

earthquake

इससे पहले 3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में झटके महसूस किए गए थे। 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।