newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine Russia War: इधर PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को किया फोन, उधर अमेरिका ने भारत को लेकर कही ये बात

Ukraine Russia War: गुरुवार देर रात को जहां यूक्रेन-रूस जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से करीब 20 से 25 मिनट तक फोन पर बात की। उन्होंने बड़ी पहल करते हुए खुद पुतिन से शांति की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही। इसके अलावा दोनों को बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझाने की वकालत की।

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की घोषणा के बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जो आज भी जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगहों पर धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं इस हमले में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की भी जानकारी मिली है। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। वहीं रूस-यूक्रेन के बीच घमासान को लेकर अब सवाल ये उठने लगा है कि आखिर भारत किस देश के समर्थन में जाएगा, क्योंकि भारत के दोनों देशों के साथ संबंध अच्छे है और भारत ने अब तक इस मसले पर अपनी उदासीन रूख अपनाया हुआ है। एक ओर जहां अधिकांश देश रूस के हमले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं, भारत ने अभी तक रूसी हमले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। ऐसे में अब अमेरिका में भी सवाल उठाने लगे हैं कि भारत अमेरिका के पाले में जाएगा है या फिर रूस के समर्थन में उतरेगा।

PM Modi and Putin

गुरुवार देर रात को जहां यूक्रेन-रूस जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से करीब 20 से 25 मिनट तक फोन पर बात की। उन्होंने बड़ी पहल करते हुए खुद पुतिन से शांति की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही। इसके अलावा दोनों को बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझाने की वकालत की। वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बातचीत के दौरान यूक्रेन से जुड़े हालातों को लेकर भी जानकारी दी। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा कि रूस और नाटो समूह के बीच विवाद को सिर्फ ईमानदार बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है।

उधर PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन-रूस संकट को लेकर व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से सवाल किया कि क्या रूस के हमले के खिलाफ भारत-अमेरिका के साथ खड़ा है? इसके जवाब में जो बाइडन ने कहा, ‘हम यूक्रेन संकट को लेकर चितंन-मंथन कर रहे हैं। इस मामले पर अभी तक पूर्ण रूप से कोई हल नहीं निकला है।’ इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर यूक्रेन संकट पर बातचीत की।