newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बुरी खबर, नहीं रहे मशहूर पत्रकार रोहित सरदाना, छाई शोक की लहर

journalist Rohit Sardana passes away: वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल आजतक के शीर्ष एंकरों में से एक रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके करीबी लोगों ने इसकी जानकारी दी है। राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “बेहद दुखद खबर है दोस्तो। जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। RIP।”

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है। इस बीच एक पत्रकारिता के क्षेत्र से बुरी खबर सामने आ रही है।वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल आजतक के शीर्ष एंकरों में से एक रोहित सरदाना का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके करीबी लोगों ने इसकी जानकारी दी है। राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “बेहद दुखद खबर है दोस्तो। जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। RIP।” रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्विटर के जरिए दी है।

Rohit Sardana

बता दें कि रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। साल 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं रोहित सरदाना के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोग ट्वीट कर रोहित सरदाना को श्रंद्धाजंलि दे रहे है।