newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kalyan Singh Health Update: कल्याण सिंह का स्वास्थ्य अस्थिर, हालचाल जानने पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन

Kalyan Singh Health Update: कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर डॉक्टर ने भी स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक कल्याण सिंह की स्थिति पहले जैसी ही अस्थिर बताई गई है। हालांकि शनिवार शाम उन्हे सांस लेने में तकलीफ की हो रही थी। जिसके बाद कल्याण सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन तकलीफ और बढ़ने के बाद रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है।

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर खबर सामने आई है। बताया गया है कि कल्याण सिंह की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। हालांकि डॉक्टर उनपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं उन्हें जरूरी इलाज भी दिया जा रहा है। लेकिन फिलहाल उनका स्वास्थ्य अस्थिर बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आज कल्याण सिंह से मिलने एसजीपीजीआई अस्पताल पहुंचीं। जहां उन्होने कल्याण सिंह से मुलाकात की और डॉक्टर से उनका हाल जाना। बता दे कि राजधानी लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में कल्याण सिंह का इलाज चल रहा है।

kalyan

डॉक्टर ने जारी किया बुलेटिन

कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर डॉक्टर ने भी स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक कल्याण सिंह की स्थिति पहले जैसी ही अस्थिर बताई गई है। हालांकि शनिवार शाम उन्हे सांस लेने में तकलीफ की हो रही थी। जिसके बाद कल्याण सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन तकलीफ और बढ़ने के बाद रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है।

CM Yogi Kalyan Singh hospital

डॉक्टर की निगरानी में कल्याण सिंह

बताया गया है कि पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर.के धीमान की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है।

kalyan singh

एसजीपीजीआई ने बताया कि राज्यपाल पटेल ने मंगलवार दोपहर कल्याण सिंह से मिलने आईं। साथ ही संस्थान के डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। बता दें कि कल्याण सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।