newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गृह मंत्रालय की तरफ से कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच जुबानी जंग का मामला और गहराता जा रहा है। ऐसे में कंगना को गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा (Y-class security) दी है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी। इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था। इन सबके बीच कंगना को लेकर अब खबर आ रही है।

kangana sanjay raut

मुंबई पहुंचने पर मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

कहा जा रहा है कि कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। बताया जा रहा है कि 9 सितंबर को जब कंगना मुंबई पहुंचेंगी, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी।

kangana

दरअसल, बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने शुरू से अपनी आवाज बुलंद रखी है। उन्होंने बॉलीवुड माफ‍िया, नेपोट‍िज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। कंगना के इन बयानों के चलते वे सेलेब्स के निशाने पर तो आईं ही लेक‍िन कुछ राजनैतिक पार्ट‍ियों से भी उन्होंने झगड़ा मोल ले लिया। जिसमें शिवसेना संसद संजय राउत भी शामिल हैं।

कंगना रनौत और संजय राउत के बीच जुबानी जंग का मामला और गहराता जा रहा है। एक तरफ संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी तो दूसरी तरफ कंगना ने भी मुंबई आने का चैंलेंज किया था। इसके बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।

कंगना ने शेयर किया था वीडियो

कंगना रनौत कहती हैं कि देश में महिलाओं के साथ रेप होता है, उन पर एसिड फेंका जाता है, ये सब इसलिए हो पाता है क्योंकि समाज की सोच घटिया है। कंगना ने संजय राउत को भी इसी सोच से प्रभावित बताया। कंगना ने संजय राउत पर आरोप लगा दिया है कि उन्होंने हर महिला का अपमान किया है, उन्होंने देश की बेटी को गाली दी है।