newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कानपुर : सरकारी शेल्टर होम में 9 और लड़कियां पायी गईं कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा हुआ 66

कानपुर के राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 9 और लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66 हो गया है। इससे पहले 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी।

कानपुर। कानपुर से कुछ समय पहले एक चौकने वाला मामला सामने आया था। राजकीय बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी। अब उसी संरक्षण गृह की 9 और लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके साथ ही वहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66 हो गया है।

shelter home kanpur

सरकार ने इस पूरे मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शेल्टर होम के संबंध में गलत सूचनाएं फैलाए जाने के खिलाफ एक्शन नहीं लेने और विभाग का पक्ष नहीं रखे जाने के कारण प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Corona

दरअसल, 15 जून को इस शेल्टर होम में रहने वाली एक लड़की का टेस्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद 17 जून को 33 अन्य लड़कियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। लेकिन शेल्टर होम प्रशासन और कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाते हुए उन लड़कियों को तुरंत अलग नहीं किया। जिससे वहां कोरोना संक्रमण फैल गया।

corona logo

जिसके बाद फिर 19 जून को शेल्टर होम में 16 और लड़कियों की टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद प्रशासन की नींद खुली। शेल्टर होम की इमारत को सील कर दिया गया और जिन लड़कियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, उन सभी क्वारनटीन सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि इस मामले में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही उजागार हुई है। जिसके चलते कानपुर में सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह में कोरोना संक्रमण फैल गया।