newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lok Sabha Election 2024 Phases: कई राज्यों में 1 तो 3 राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव, जानिए किन राज्यों में कितने दौर में पड़ेंगे वोट

Lok Sabha Election 2024 Phases: चुनाव आयोग ने लोकसभा और 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। साल 2019 यानी पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। कुछ राज्यों में एक ही चरण में जबकि, कुछ राज्यों में 7 दौर में चुनाव कराए जाएंगे।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा और 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। साल 2019 यानी पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। कुछ राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि, कुछ राज्यों में 7 दौर में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। 4 राज्यों यानी आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा के चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। तो अब आपको बताते हैं कि किन राज्यों में कितने दौर में चुनाव कराए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में मतदान कराए जाएंगे। वहीं, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में लोकसभा चुनाव की वोटिंग होगी। इसके अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश और झारखंड में 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ और असम में 3 चरणों में मतदान कराने का चुनाव आयोग ने फैसला लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में 2 चरणों में मतदान कराने का फैसला किया गया है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नागर हवेली, दिल्ली, गोवा गुजरात में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं, हिमाचल, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, पुदुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे। जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव और उप चुनाव हैं, वहां लोकसभा चुनाव के चरण के दौरान ही इनके लिए भी वोटिंग कराने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है। सभी चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कराने के लिए 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी।