newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mukesh Ambani Antilia case: जानिए कौन हैं मुंबई पुलिस के नियुक्त नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले

Mukesh Ambani Antilia case: मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के स्थान पर जिस अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका नाम है हेमंत नगराले। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले अभी वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस में डीजी के पद पर कार्यरत थे।

नई दिल्ली। मुंबई में एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी मिली स्कॉर्पियो कार की घटना लगातार सुर्खियों में है। इस पूरे मामले में शिवसेना नित सरकार के ऊपर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर निशाना साधा था। उसी का असर रहा कि आज महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुंबई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें होम गार्ड विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के कई और आला अधिकारियों के पद और विभाग बदले गए हैं। सचिन वाजे का नाम एंटीलिया केस में आने के बाद से ही महाराष्ट्र की सरकार परेशानी में आ गई थी। NIA की तरफ से जिस तरह से सचिन वाजे को लेकर एक के बाद एक खुलासे किए जा रहे थे उसका दबाव राज्य सरकार पर साफ दिखने लगा था।

Hemant Nagrale Paramveer Singh

ऐसे में आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से परमवीर सिंह को हटाकर अब यह जिम्मेदारी हेमंत नगराले को सौंपी गई है। इसके साथ ही इस बात की भा जानकारी दी गई है कि परमवीर सिंह को होम गार्ड विभाग में भेजा गया है।


एंटीलिया मामले में महाराष्ट्र सरकार की लगातार जारी फजीहत के बाद अपनी नाक बचाने के लिए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। परमवीर सिंह अब होमगार्ड के डायरेक्टर जनरल पद पर आसीन होंगे वहीं उनकी जगह पुलिस कमिश्नर बनने वाले हेमंत नगराले जो पहले महाराष्ट्र पुलिस के डीजी थे उनको पुलिस कमिश्नर का पद दिया गया है।

Param Bir Singh

ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस के डीजी के पद पर रजनीश सेठ को नियुक्त किया गया है। इससे ठीक पहले परमवीर सिंह ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की थी जिसके बाद से ही इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि परमवीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद छोड़ना पड़ सकता है। मंगलवार रात परमवीर सिंह महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।

जानें कौन है मुंबई पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के स्थान पर जिस अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका नाम है हेमंत नगराले। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले अभी वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस में डीजी के पद पर कार्यरत थे। इस पद पर पहुंचने से पहले वह महाराष्ट्र पुलिस में डीजीपी लीगल एंड टेक्निकल थे। वह साल 2016 में नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त भी रह चुके हैं। अंडर -17 फुटबॉल वर्ल्ड कप कार्यक्रम के सफल आयोजन और पॉप गायक जस्टिन बीबर के कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित कराए जाने को लेकर उनकी काफी सराहना हुई थी।

Hemant Nagrale

हेमंत नगराले जूडो में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक और विश्व सेवा पदक से भी समामनित किया जा चुका है। उनकी शिक्षा की बात करें तो हेमंत नगराले ने VNIT नागपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के साथ JBIMS, मुंबई से मास्टर ऑफ फाइनेंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

Hemant Nagrale NEW CP MUMBAI POLICE

हेमंत नगराले ने सीबीआई में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने सीबीआई में रहते हुए केतन पारेख घोटाला, माधोपुरा Co-op Bank घोटाला और हर्षद मेहता केस की भी जांच की थी। लेकिन इस सब के बीच हेमंत नगराले को भी साल 2018 में नवी मुंबई का पुलिस आयुक्त रहते सस्पेंड भी किया गया था।