नई दिल्ली। बीते दिनों सोशल मीडिया पर जालंधर के मशहूर यूट्यूबर और फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद ये कपल विवादों में घिर गए थे। हालांकि दोनों इस वीडियो को फेक बताया था। इसके साथ ही MMS लीक होने के बाद कपल ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि इस बार फिर से कुल्हड़ पिज्जा कपल सोशल मीडिया पर एक्टिव होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है। इसी बीच अब सहज अरोड़ा और गुरप्रीत ने इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में कपल अपने बच्चे के साथ नजर आ रही है। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे की झलक नहीं दिखाई है। लेकिन दीपावली के बाद सबको अपने बेटे की पहली झलक दिखाने की बात कही है।
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि सहज और गुरप्रीत अपने बेटे के साथ नजर आ रहे है। इसके साथ ही कपल ने लोगों का प्यार और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल्हड़ पिज्जा कपल की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है। दूर-दूर से लोग उनके कुल्हड़ पिज्जा को खाने के लिए आते है। हालांकि कपल अश्लील MMS लीक होने के बाद हर तरफ आलोचना भी हुई थी।
इससे पहले फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल अपने बेटे के संग अमृतसर के गोल्डन टैंपल माथा टेकने पहुंचे थे। जहां उन्होंने गुरु नानक जी का आशीर्वाद भी लिया था। सोशल मीडिया कपल की फोटो काफी वायरल हुई।
View this post on Instagram
कपल ने कुछ इस तरह मनाया करवा चौथ
हाल ही में कपल का करवा चौथ का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में पति-पत्नी करवा चौथ की रस्म निभाते नजर आए। एक तरफ जहां सहज व्हाइट कमीज और पर्पल पगड़ी में नजर आ रहे है, वहीं गरप्रीत पर्पल रंग के शूट में दिखाई दी। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी।
View this post on Instagram
ज्ञात हो कुल्हड़ पिज्जा कपल उस वक्त विवादों में घिर गया था, जब सोशल मीडिया पर कपल का MMS लीक हो गया था। इसके बाद पति-पत्नी को लोगों ने जमकर हमला बोला था। इतना ही नहीं दोनों इस वीडियो को गलत बताया था। इस मामले में पुलिस ने एक लड़की को भी गिरफ्तार किया।
View this post on Instagram