नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्धघाटन किया। इस मौके पर उनके संग केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देश के विकास की दिशा में अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र कर कहा कि हम दिन-रात देश के विकास की रूपरेखा तैयार कर उसे धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। पीएम मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर अभिधम्म दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत लेंगे। आपको बताते चले कि कुशनीगर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध स्थल रहा है और इस खास मौके पर जब कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्धघाटन किया गया, तो इस खास मौके पर श्रीलंका से 100 बौद्ध भिक्षु भी आए।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/RTqUE6GOjm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2021
भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा, आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ये सुविधा एक प्रकार से उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है: कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/prmrbl91xU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2021
भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/isRM7myxs9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2021
इस बीच उन्होंने कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्धघाटन करने के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी जिसमें उन्होंने क्या कुछ कहा। आइए, आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं। पीएम मोदी ने इस खास मौके पर बौद्ध धर्म का जिक्र कर कहा कि बौद्ध धर्म हमेशा से ही आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर दुनिया का केंद्र है। जब तक यहां विकास नहीं होगा तब तक कहीं विकास नहीं हो पाएगा, तो ऐसे में हमारा यह मूल कर्तव्य बनता है कि हम पहले इस स्थल को विकसित करें। इसके बाद किसी अन्य स्थल पर तेजी से विकास की बयार बहेगी।
खैर, इस बात में कोई दोमत नहीं है कि कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्धघाटन व इसका सुचारू संचालन होने के बाद से प्रदेश में अनेकों युवाओं को इसके जरिए रोजगार प्राप्त होगा और प्रदेश के आर्थिक पहिए में एक नई रफ्तार आएगी, लेकिन यह जानकर काफी हैरानी होती है और इससे यह भी मालूम पड़ता है कि हमारे राजनेताओं का स्तर कितना नीचे गिर चुका है कि वे जनता के विकास को परे रखकर हर मसले पर अपने लिए सियासी रोटियां सेंकने का काम करते हैं। अब आप उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशीनगर एयरपोर्ट पर दिए गए ट्वीट को ही देख लीजिए जिसमें उन्होंने इस पर अपना श्रेय लेने से पीछे नहीं हटे ।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘सपा की सरकार में शुरू हुए ‘कुशीनगर एयरपोर्ट’ के आरंभ होने से इस क्षेत्र में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बहुत बढ़ावा मिलेगा। भाजपा को सपा के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए सिर्फ़ सपा के कामों का उद्घाटन करने का कीर्तिमान नहीं बनाना चाहिए।
सपा की सरकार में शुरू हुए ‘कुशीनगर एयरपोर्ट’ के आरंभ होने से इस क्षेत्र में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बहुत बढ़ावा मिलेगा।
भाजपा को सपा के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए सिर्फ़ सपा के कामों का उद्घाटन करने का कीर्तिमान नहीं बनाना चाहिए। #सपा_का_काम_जनता_के_नाम pic.twitter.com/GeR5s6SBFM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 19, 2021
बेशक, अखिलेश यादव ने अपनी सियासत चमकाने के लिए यह ट्वीट कर तो दिया, लेकिन ट्विटर पर लोगों को उनका यह गवारा नहीं लगा जिसका नतीजा यह हुआ है कि लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। लोगों ने उन्हें आईना दिखाते हुए बीजेपी कार्यकाल और सपा कार्यकाल की कार्यशैली की बीच के फर्क को बताने की कोशिश की। आइए, आपको अखिलेश यादव के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रिया दिखाते हैं।
यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर झूठ बोलने में आप भी महारथी होते जा रहे हैं.. सपा सरकार औऱ उससे पूर्व की सरकारों ने कुशीनगर एयरपोर्ट के काम में लापरवाही दिखाई थी..
26 सालों से अटके कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना योगी जी की सरकार करने जा रही है..#सपा_जड़_से_सफा pic.twitter.com/ILmtueqs53
— Teamkangna (@teamkangna3) October 19, 2021
वाह रे बिपाशा…. समाजवादी पार्टी गंगा की तरह पवित्र है इसमें कोई दाग नहीं
— kp Pathak (@KpPatha19731260) October 19, 2021
The fact which tonti chor won’t tell pic.twitter.com/ZL5mwFnDqL
— Mohit Gulati ?? (@desimojito) October 19, 2021
26 साल पहले शुरु हुए कुशीनगर एयरपोर्ट को सपा सरकार में शुरु होने की बात कहने की हिम्मत सिर्फ आप ही कर सकते हैं अखिलेश जी..
क्यों इतनी कुशलता से झूठ बोलने में आप ही माहिर है..जबकि यूपी की जनता सपा के प्रोपोगेंडा को अच्छी तरह जानती है.. pic.twitter.com/5T3AOsngHM
— SAPA Ka SAFAYA (@SapaKaSafaya) October 19, 2021
कृपया यह सब भी पोस्ट किया करिए ये थे आपके जनहित कार्य #सपा_जड़_से_सफा pic.twitter.com/6zBHFH70IA
— बुलडोज़र_बाबा (@baba_bulldozer) October 19, 2021
2010 में जमीन अलॉट हुई थी, 2015 में फिर अलॉट हो गई फिर भी हवाई अड्डा क्यों नहीं तैयार कर फीता काट दिए।
साइकिल में कहां इतना दम जो प्रदेश के विकास को देती रफ्तार! इतनी ताकत तो बस है अपने डबल इंजन सरकार के पास जिसने जनता के सपनो को किए साकार pic.twitter.com/AeB8KaLp0v
— Monalisa (@MonaLisaFan) October 19, 2021
पूर्वांचल वासियों के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखने वाली विपक्षी पार्टियों की सरकारों ने कुशीनगर एयरपोर्ट का काम पिछले 26 सालों से रोक ऱखा था, उसमें आपकी सरकार भी शामिल है अखिलेश जी..
योगी सरकार आने के बाद पूर्वांचलवासियों का 26 साल पुराना सपना पूरा हो पाया है. #सपा_जड़_से_सफा pic.twitter.com/7jdwazei6H
— Rashmi Yadav (@rashmispeaks21) October 19, 2021
खैर, यह तो रही लोगों की प्रतिक्रिया जिससे यह साफ जाहिर होता है कि लोगों को उनकी राय रास नहीं आई है, लेकिन यह जानकर मन व्यथित होता है कि हमारे राजनेता जनता के विकास को छोड़कर श्रेय पाने की होड़ में लग जाते हैं, लेकिन राजनेताओं की इस शैली पर जनता की क्या प्रतिक्रिया रहती है। यह तो फिलहाल अब आने वाले चुनाव में ही परीलक्षित होगा।