newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Red Fort Case: लाल किला हिंसा के मास्टरमाइंड लक्खा ने शेयर किया वीडियो, दिल्ली पुलिस को दिया खुला चैलेंज

Red Fort Case: फेसबुक पेज पर शेयर किए गए वीडियो में लक्खा सिंह को पुलिस को खुलेआम चेतावनी दे रहा है। इसके साथ ही वीडियो में वह 23 फरवरी को एक और प्रदर्शन का ऐलान करने की बात कह रहा है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने जमकर हुड़दंग मचाया और हिंसा को अंजाम दिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस अब इस मामले में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने लाल किले हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह ( Maninder Singh) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तलवार भी बरामद हुई है। इससे पहले पुलिस लाल किले हिंसा के मामले दीप सिद्धू, धर्मेंद्र सिंह हरमन समेत कई आरोपियों को दबोचा था। इसी बीच अब पुलिस की कार्रवाई से घबराए पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिंह सिधाना ने एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है। इतना ही नहीं लाल किला हिंसा का मास्टरमाइंड लक्खा सिंह ने इस वीडियो में भड़काऊ बयान दे रहा है।

red fort

फेसबुक पेज पर शेयर किए गए वीडियो में लक्खा सिंह को पुलिस को खुलेआम चेतावनी दे रहा है। इसके साथ ही वीडियो में वह 23 फरवरी को एक और प्रदर्शन का ऐलान करने की बात कह रहा है। यह प्रदर्शन बठिंडा में करने की बात कही है। साथ उसने वीडियो जारी करके इस प्रदर्शन में पंजाब से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल होने को कहा है।

Lakha singh sidhana

लक्खा सिंह इस वीडियो में कह रहा है कि 23 फरवरी को बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में गिनती होनी चाहिए। लाखों की गिनती होनी चाहिए उस दिन। आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में। बठिंडा जिले मेहराज पिंड में आओ उधर ही प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में कोशिश करें ताकि पता लगे कि हम किसान आंदोलन के साथ हैं।

बता दें कि लक्खा सिंह पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और डकैती जैसी संगीन धाराओं में नामजद किया है। इसके अलावा लक्खा पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है।